लाइफस्टाइल

Karwa Chauth 2023 : पहली बार रख रहीं हैं करवा चौथ का व्रत ? तो इन नियमों का पालन जरूर करें

हमारे देश में करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं होती हैं, जो इसे महत्वपूर्ण और खास बनाती हैं। साथ ही कुछ नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर आप पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रहीं हैं, तो व्रत के सभी नियमों को जान लें।

Karwa Chauth 2023 : सरगी की थाल से लेकर चंद्रमा की पूजा तक पूरी तैयारी, सुहागिनें जान लें ये जरूरी छोटी और बड़ी बातें

हमारे देश में करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं होती हैं, जो इसे महत्वपूर्ण और खास बनाती हैं। साथ ही कुछ नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर आप पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रहीं हैं, तो व्रत के सभी नियमों को जान लें।

करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को-

इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को है। ये व्रत हर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा पूरे विधि विधान से पूजा करते हुए करवा चौथ की कहानी भी सुनी जाती है।  हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन चंद्रमा की अहम भूमिका होती हैं क्योंकि चंद्रमा निकलने के बाद ही महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं। इस व्रत को करने से  वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। चलिए जानते हैं करवा चौथ के व्रत के सभी नियमों के बारे में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karva Chauthc2023 (@karva_chauth_2023_status)

सरगी खाने का सही समय –

यदि आप पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं, तो जानना जरूरी है कि ये उपवास सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाता है। इसलिए भोर में ही उठकर अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके बाद में सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करना होता है। अपनी सरगी की थाली में मौजूद खाद्य पदार्थों को जरूर खाएं। आमतौर पर सरगी की थाली में ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें फल, नारियल, सूखे मेवे, मिठाई, जूस आदि कई तरह की चीजें शामिल होती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukhmani Pantal (Suki) (@suki_curries_spices)

सुहागिन करें 16 श्रृंगार –

पहली बार करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। इस दिन आपको पूजा में पूरे 16 श्रृंगार के साथ ही बैठना चाहिए। सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन मंगल सूत्र, नोज पिन, बिंदी, चूड़ियां, झुमके,पायल,सिंदूर आदि पहनना अनिवार्य माना जाता है। ये सारी चीजें महिलाओं के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता हैं।

करवा चौथ में मेहंदी –

मेहंदी के बिना करवा चौथ का त्योहार अधूरा माना जाता है। और इसी के चलते महिलाएं एक दिन पहले ही अपने हाथों में मेहंदी लगवा लेती हैं। करवा चौथ आप भी अपने हाथों में पिया जी के नाम की मेहंदी लगा सकती हैं। और यदि आपका पहला करवा चौथ व्रत है तो हाथों में इस तरह से दूल्हा-दुल्हन बना सकती हैं। नई दुल्हनों के हाथों में इस तरह की डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। साथ ही हाथों में मेंहदी जरूर रचना चाहिए, ऐसा करना शुभ माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @mehandi.designer98

लाल रंग के वस्त्र धारण करें –

लाल रंग सुहागिनों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन लाल रंग के जोड़े पहन सकते है।  लेकिन याद रहें भूलकर भी इस दिन सुहागिन महिलाओं को सफेद या काले रंग पहनने से भी मनाही होती है। इस दिन सुबह स्नान के बाद से ही आप लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहने। जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती हैं, उन्हें इस दिन सोलह श्रृंगार करना चाहिए।

Read more:- Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा के लहंगे में क्या है खास, जिसे बनाने में लगे 104 दिन?

‘करवा चौथ व्रत कथा’ –

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के त्यौहार में व्रत खोलने से पहले शाम को करवा चौथ माता की कथा सुननी चाहिए और थाली फेरने की भी परंपरा होती है। इस विधि का पालन किए बिना निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है। आप पहली बार ये उपवास कर रहीं है, तो सही दिशा में बैठकर कहानी सुने व विधि अनुसार पूजा करें।

करवा चौथ चंद्रमा की पूजा –

इस दिन चंद्रमा की अहम भूमिका होती हैं क्योंकि चंद्रमा निकलने के बाद ही महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं। सबसे पहले आपको चांदी/तांबे के पात्र में थोड़ा स्वच्छ जल व थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को दोनों हाथों को उठाकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से मन में सभी प्रकार के नकारात्मक विचार, असुरक्षा की भावना, पति के स्वास्थ्य की चिंता और दुर्भाग्य खत्म हो जाता है। साथ ही, कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत हो जाती हैं।

व्रत खोलना –

करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए अपने पति के हाथों से जल पीए और फिर कुछ और खाना चाहिए। व्रत खोलते समय तले-भुने खाद्य पदार्थों को खाने से बचें, क्योंकि इससे गैस, दस्त या सूजन की समस्या हो सकती है। आप उपवास तोड़ने के समय नारियल पानी, सूखे मेवे आदि चीजें खाने में शामिल किया जा सकता हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button