बॉलीवुड

Deepika Padukone: दीपिका ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में किया बड़ा खुलासा

दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल रहे है। फैंस उनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री, अंडरस्टैंडिंग और एक दूसरे को प्यार करने का अंदाज फैंस बहुत पसंद करते है। हाल ही में दोनों एक साथ कारण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद कारण' में नज़र आए। ऐसा पहली बार था जब दोनों ऐसे किसी शो में शामिल हुए थे।

Deepika Padukone: दीपिका ने रणवीर के साथ रेलशनशिप की बातें की शेयर, अब ट्रोल हो रही एक्ट्रेस 


दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल रहे है। फैंस उनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री, अंडरस्टैंडिंग और एक दूसरे को प्यार करने का अंदाज फैंस बहुत पसंद करते है। हाल ही में दोनों एक साथ कारण जौहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद कारण’ में नज़र आए। ऐसा पहली बार था जब दोनों ऐसे किसी शो में शामिल हुए थे। 

इस शो में दोनों ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और दीपिका ने रणवीर के साथ रिलेशनशिप की और पास्ट की बात भी फैंस के साथ शेयर की। दीपिका की बातों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है शो के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस के कई कमैंट्स भी आ रहे है। 

वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं, जिससे फैंस के बीच इनके ओपन रिलेशनशिप में होने की बात कन्फर्म होती हुई नज़र आ रही है। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए दावा किया है कि रणवीर और दीपिका पादुकोण ओपन मैरिज में हैं।  हालांकि, इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई फैंस को दीपिका-रणवीर के ओपन मैरिज में होने के दावे करते देखा गया था। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। 

 

दीपिका ने कही ये बात 

अब कपल का कॉफी विद करण शो का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका खुलेआम ये एक्सेप्ट करती दिख रही हैं कि शादी के पहले वह रणवीर के साथ ओपन रिलेशनशिप में थीं। दीपिका कहती हैं- ‘तब मैं कुछ समय के लिए सिंगल रहना चाहती थी। क्योंकि, मैंने बहुत मुश्किल-मुश्किल रिलेशनशिप देखे थे। वह ऐसा दौर था, जब मैं कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहती थी। मुझे बस फन करने का मन था।’

‘इसी बीच रणवीर मेरी जिंदगी में आए। लेकिन, मैंने तब तक कमिट नहीं किया था, जब तक रणवीर ने मुझे प्रपोज नहीं किया। इससे पहले हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं थी, तो मैं दूसरे लोगों से भी मिलती थी। लेकिन, मैं जितने लोगों से भी मिली, कोई भी मुझे मजेदार नहीं लगा। मैं दूसरों से मिलती थी, लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा ये रहता था कि मैं रणवीर के साथ हूं, मुझे उसके पास वापस जाना था। मैं उनके पास वापस जाने वाली थी।’

Read More: Bollywood News: बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से लेकर ‘सितारे जमीन पर’ की चौंकाने वाली खबरों तक, यहां हैं बॉलीवुड से जोड़ी 3 अहम अपडेट

दीपिका के इस जवाब के बाद करण ने दीपिका से उन लोगों के बारे में पूछा, जिनसे वह रणवीर के साथ रहते हुए भी मिल रही थीं। जवाब में दीपिका ने कहा कि उन्हें अब वो लोग याद नहीं। इसके बाद रणवीर, दीपिका से काफी नाराज भी दिखे। वह दीपिका से कहते हैं- अभी तो तुम कह रही थी कि मेरे साथ रहते हुए भी तुम दूसरे लोगों को देख रही थी और अब तुम्हे वो याद नहीं हैं। वह आगे कहते हैं- लेकिन, मुझे अच्छे से याद है. सोशल मीडिया पर रणवीर का ये रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। 

क्या है ओपन मैरिज?

दीपिका पादुकोण के इस खुलासे के बाद अगर आप भी इस सोच में हैं कि आखिर ओपन रिलेशनशिप या ओपन मैरिज क्या है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ओपन मैरिज/रिलेशनशिप क्या है। ओपन मैरिज/रिलेशनशिप किसी भी रिश्ते में वह स्थिति होती है, जब कपल को एक-दूसरे के किसी और के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में होने से कोई समस्या नहीं होती। यानी, ये एक-दूसरे की मर्जी से किसी अन्य के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रह सकते हैं। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button