लाइफस्टाइल

International Yoga Day EXCLUSIVE: योग मास्टर पूनम यादव बोलीं- रोजाना 40 मिनट तक करें योगा, जिंदगी हो जाएगी खूबसूरत, इन बीमारियों को कंट्रोल रखने में मिलेगी मदद

International Yoga Day EXCLUSIVE: 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

International Yoga Day EXCLUSIVE: योग से मिलती है जीवन जीने की कला, योग मास्टर पूनम यादव ने बताई वजह

Table of Contents

योग भारत की एक प्राचीन विरासत है। योग व्यक्ति को हेल्दी रखने के साथ ही समग्र कल्याण को भी बढ़ावा देता है। योग के महत्व को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। International Yoga Day EXCLUSIVE जिसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिसेज में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है ‘स्वयं और समाज के लिए योग’। तो आज हम आपको योग दिवस के मौके पर दिल्ली की योग मास्टर पूनम यादव के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली 42 साल की पूनम यादव पिछले 15 साल से लोगों को योगा की ट्रेनिंग दे रही हैं। पूनम ने One World News की संवाददाता Vrinda Srivastava को बताया कि जब मेरे बच्चे का जन्म हुआ, तो मेरे लिए अपनी पिछली नौकरी को जारी रखना काफी मुश्किल हो रहा था। मैं अपने बच्चे को अधिक समय देना चाहती थी। International Yoga Day EXCLUSIVE इसीलिए मैंने योग को अपने करियर के रूप में शुरू करने के बारे में सोचा। जहां मैं 9 से 5 की ड्यूटी करने के लिए बाध्य नहीं थी।

International Yoga Day EXCLUSIVE

आपके काम की शुरूआत कैसे हुई? योगा मास्टर बनने के लिए आपने क्या क्या किया? International Yoga Day EXCLUSIVE

इस सवाल के जवाब में पूनम ने बताया कि वैसे तो मैं योगा बचपन से कर रही थी। मेरी मां भी योगा टीचर हैं। लेकिन मैंने योगा को कभी बिजनेस के रूप में नहीं देखा था। मैं योगा सिर्फ खुद के लिए करती थी। लेकिन जब योगा को अपना करियर बनाने का सोचा तो मैंने उसके लिए सर्टिफाइड कोर्स किया। और खुद को अपग्रेड भी किया। तो योगा के रूप में मेरे करियर की शुरूआत ऐसेा ही हुई।

Read More:- International Yoga Day 2024: कैसे योग और आध्यात्म हैं एक दूसरे के पूरक, एक क्लिक में जानें सब कुछ

आपके पास अपना स्टूडियो चलाने का कितना अनुभव है। आपके कितने क्लाइंट्स हैं? International Yoga Day EXCLUSIVE

इस सवाल के जवाब में पूनम बताती हैं कि मेरे पति एक आर्मी ऑफिसर हैं। हर दो साल में उनकी नई जगह पर पोस्टिंग हो जाती है। तो मेरे लिए एक जगह पर योगा स्टूडियो खोलना संभव नहीं है। मेरे सारे काम ऑनलाइन होते हैं। इसे अलावा पूरी दुनिया में योगा की ट्रेनिंग देने के लिए कई स्कूलों और स्टूडियो में जाते रहते हैं। वो बताती हैं कि योग वास्तव में जीवन जीने का एक तरीका है। मैं सचमुच इसे हर दिन, हर पल जीती हूं।

योगा करने से आपको पर्सनली कितनी मदद मिली है? International Yoga Day EXCLUSIVE

इस पर पूनम ने बताया कि योगा ने मुझे मेरी पर्सनल लाइफ और प्रोफेसनल लाइफ दोनों में ग्रो करने के लिए बहुत मदद की है। एक आर्मी ऑफिसर होने के नाते मेरे पति हमेशा सरहद पार होते हैं जिससे हमेशा काफी तनाव महसूस हुआ करता था। लेकिन योग से मैं खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से खुश रख पाती हूं। आपको बता दें कि योगा मास्टर के अलावा पूनम कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं। तो उन पर काम का काफी बोझ रहता है। वे शारीरिक रूप से काफी थक जाती हैं। लेकिन योग उन्हें आराम देने में मदद करता है।

योग के कौन से पहलू सिखाने के लिए आप सबसे ज्यादा उत्साहित हैं? और एक नॉर्मल इंसान और एक योगा करने वाले इंसान में आपने क्या अंतर पाया?

पूनम ने बताया कि योग मुझे व्यकितगत रूप से काफी पसंद है। मुझे काफी अच्छा लगता है जब मैं लोगों को इस मैजिकल प्रैक्टिस के बारे में बताती हूं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि योगा से आप आपने जीवन को काफी सुंदर बना पाते हैं। आप एक धैर्यवान इंसान बन सकते हैं। और हमेशा ग्रेटफुल महसूस करते हैं। आपने देखा होगा कि योग एक आम आदमी से ज्यादा खुश योग करने वाला इंसान होता है। उन्होंने बताया कि योग करने से आप आज को जीते हैं। वे विनम्र और यूनिवर्स के आभारी होते हैं।

International Yoga Day EXCLUSIVE

We’re now on WhatsApp. Click to join

आज कल लोग मेंटली बहुत फ्रस्ट्रेट हो रहे हैं। आप उन्हें क्या संदेश देना चाहेंगी? International Yoga Day EXCLUSIVE

इस सवाल के जवाब में पूनम कहती हैं कि मुझे लगता है कि ये लोगों की गलती नहीं है। आज कल के बदलते वातावरण, हर चीज में केमिकल्स की मिलावट और काम करने के तरीके में बदलाव की वजह से लोग तनाव ग्रस्त होते जा रहे हैं। कई लोग तो बेवजह स्ट्रेस लिए रहते हैं। लेकिन अगर वे थोड़ा सा प्रयास कर योग सीख लें तो इस समस्या से उन्हें छुटकारा मिल सकता है। वे अपने जीवन को खूबसूरत बना सकते हैं। अगर हम रोजाना 30 से 40 मिनट तक योग करेंगे तो कई बीमारियों, डिप्रेशन और फ्रस्ट्रेशन जैसी कई समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज क्या है? International Yoga Day EXCLUSIVE

इस पर पूनम ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी नींद लेना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप टाइम से सोते हैं और टाइम पर उठते हैं तो आपके शरीर को वो हर चीज मिलती है तो उसे चाहिए होता है। आपकी बॉडी अच्छे से काम कर पाती है। इसके आप स्वस्थ रहते हैं। इसलिए अच्छी नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button