लाइफस्टाइल

How To Remove Holi Colors: होली के जिद्दी रंग छुड़ाने में ये घरेलू उपाय हैं कारगर, रंग खेलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

How To Remove Holi Colors: होली के रंग नाजुक त्वचा को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार तो त्वचा छिल जाती है। ऐसे में होली खलने के बाद यदि रंगों को सही तरीके से न हटाया जाए तो त्वचा पर रैशेज, जलन, खुजली, ड्राइनेस जैसी समस्या हो जाती है। होली के रंग छुड़ाने के आसान उपाय हम आपको बता रहे हैं।

How To Remove Holi Colors: चेहरे से होली के रंग छुड़ाने को अपनाएं ये आसान तरीका, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

How To Remove Holi Colors: होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा है। इस दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद सबसे बड़ा टास्क होता है कि होली का रंग कैसे छुड़ाएं? कुछ रंग तो इतने पक्के होते हैं कि इन्हें हटाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं होते है। ऐसे में, होली के अगले दिन चेहरे पर काले-पीले रंगों के साथ ऑफिस या कहीं बाहर जाने में हर किसी को शर्म महसूस होती है।

कई लोग होली के रंग हटाने के लिए त्वचा को पानी और साबुन से बहुत ज्यादा रगड़ देते हैं, जिससे स्किन पर रैशेज और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि चेहरे से होली के जिद्दी रंग कैसे छुड़ाएं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप होली के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं।

Read More:- Holi 2024: होली की तस्वीरों को बनाएं यादगार, यहां जानें बेस्ट फोटोग्राफी टिप्स

रंग छुड़ाने में ये घरेलू उपाय आजमाएं

रंग खेलने से पहले लगाएं सरसों का तेल

आप होली के दिन सुबह रंग खेलने से पहले तो पूरे शरीर और बालों में सरसों तेल लगा लें। इससे आपको चिपचिपा महसूस जरूर होगा, लेकिन तेल लगने के बाद रंग अधिक नहीं चढ़ते हैं। साफ करते समय ये आसानी से छूट जाते हैं। साथ ही स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होता है। तेल लगाने से ये स्किन पर जिद्दी दाग की तरह नहीं चिपकते हैं। आप बेसन, दूध और नींबू का पेस्ट बनाकर भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।

नींबू का रस आएगा आपके काम

दरअसल, नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है, जो होली कलर्स को आसानी से छुड़ाने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। नींबू का एक छोटा टुकड़ा ले लें। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। अब इसे ऐसे ही त्वचा पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हर्बल या माइल्ब साबुन से नहाकर मॉइस्चराइजर लगाएं।्र

Read More:- Dreams In Holi Time: होली के टाइम पर दिखते हैं इस तरह के सपने? समझ जाएं खुलने वाला है किस्मत का ताला

घरेलू उबटन भी है कारगर

आप घरेलू उबटन भी आजमा सकते हैं। इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। बेसन में दही, हल्दी डालकर स्किन पर लगाएं। हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं। सूख जाने पर पानी से साफ कर लें। त्वचा मुलायम और साफ नजर आएगी।

मुल्तानी मिट्टी से साफ करें चेहरा

मुल्तानी मिट्टी भी आप त्वचा को साफ करने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। इससे तैयार पेस्ट चेहरे पर अप्लाई करें 10 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

खीरा का रस लगाएं

होली का रंग छुड़ाने के लिए आप खीरे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाएं। अब कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे से रंग आसानी से हट जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

गेंहू का आटा नेचुरल स्क्रब

गेंहू के आटे का चोकर एक नुेचरल स्क्रब है। रंग छुड़ाने के लिए आप बस चोकर को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए छुड़ाएं। उसके बाद ताजे पानी से चेहरे को धो लें। इससे रंग भी छूट जाएगा और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

ध्यान रखें ये बातें

  • नेचुरल रंगों का ही उपयोग करें।
  • होली खेलने से पहले अपने बालों में अच्छी तरह से तेल लगाएं।
  • शरीर को ठीक से ढक कर ही होली खेलें।
  • पूरे शरीर की त्वचा पर अच्छी क्वालिटी की क्रीम या तेल लगाएं।
  • त्वचा पर कहीं जलन महसूस हो, तो रंग तुरंत धो डालें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button