लाइफस्टाइल

Fresh Mint Mojito: ऐसे बनाए घर पर मिंट और लेमन मोजिटो, जानिए क्या है इसकी ट्रिक

गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप घर में मिंट मोजिटो बनाकर पी सकते हैं। घर आए मेहमानों को जब आप ये ड्रिंक सर्व करेंगे तो हर कोई आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा। जानिए कैसे बनाते हैं मिंट मोजिटो?

Fresh Mint Mojito: जानिए क्या है लेमन मोजिटो बनाने का तरीका, ऐसे करें मेहमानों को सर्व


Fresh Mint Mojito: तपती गर्मी और तेज धूप शरीर का सारा पानी सोख लेती है। ऐसे में सिर्फ पानी पीने से बात नहीं बनती। तेज प्यास को बुझाने के लिए आप मिंट मोजिटो ट्राई कर सकते हैं। रेस्टोरेंट्स में अक्सर लोग खाने के साथ मोजिटो ड्रिंक ऑर्डर करते हैं। इसे पीने से खाना आसानी से पच जाता है और गर्मी से राहत मिलती है। आप चाहें तो होटल जैसा मोजिटो घर पर भी बना सकते हैं। घर में आए मेहमानों को खाने के साथ फ्रेश मिंट मोजिटो सर्व कर सकते हैं। मोजिटो पीने में जितना टेस्टी लगता है इसे बनाना उतना ही आसान है। जानिए कैसे बनाते हैं मिंट मोजितो?

मिंट मोजिटो रेसिपी

1. मिंट मोजिटो बनाने के लिए आपको चाहिए पानी, आइस क्यूब, नींबू, काला नमक, ताजा पुदीना, चीनी और सोडा      वाटर या फिर स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक।

2. सबसे पहले चीनी को पानी में घोलकर शुगर सीरप बना लें।

3. अब पुदीने की ताजा पत्तियों को धोकर उन्हें हल्का क्रश कर लें और साथ में थोड़ा नींबू भी क्रश कर लें।

4. मोजितो सर्व करने वाले गिलास लें और इनमें सबसे पहले क्रश किए हुए ताजा पुदीना के पत्ते और 1 नींबू का            टुकड़ा डाल दें।

5. इसके ऊपर 4-5 आइस क्यूब्स डालें और फिर शुगर सीरप डालें।

6. थोड़ा काला नमक और फिर पानी डालकर ऊपर से सोडा वाटर या स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक डाल दें।

7. आप चाहें तो थोड़ा सोडा वाटर और थोड़ा कोल्ड ड्रिंक दोनों को मिक्स कर सकते हैं।

8. अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें और ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालकर मिला लें।

9. गिलास में स्ट्रॉ डालें और गिलास के साइड में एक पतला कटा हुआ नींबू का टुकड़ा लगा दें।

10. घर आए मेहमानों को एकदम फ्रेश मिंट मोजिटो सर्व करें और गर्मी का लुत्फ उठाएं।

लेमन मोजिटो

लेमन मोजिटो बनाने के लिए सामग्री

नींबू की स्‍लाइस- 4-5

पुदीना पत्‍ती- 8

शुगर सिरप- 45 एमएल

मोजीटो मिंट- 7 ड्रॉप्स

सोडा- 500 एमएल

नींबू का रस- स्वादानुसार

क्रश किए हुए बर्फ

Read More: Mango frooti recipe: जानिए आम फ्रूटी बनाना कितना है आसान, आज ही घर पर करें ट्र्र्र्राई

लेमन मोजिटो बनाने का तरीका

1. नींबू को छोटे टुकड़ों मे काट लें और बीज वाला भाग निकाल लें।

2. एक ग्‍लास में शुगर, नींबू और पुदीने की पत्त्तीया डालकर अच्छे से कूठ लें। अब इसमें कुचली हुई बर्फ और नींबू        का रस डालें।

3. साथ ही, ऊपर से सोडा डालें और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। ग्‍लास मे क्रश किया हुआ बर्फ डालें।           आपका लेमन मोजिटो बनकर तैयार है, आप चाहे तो इसमें वोदका भी मिला सकती हैं। लेकिेन इसे ठंडा ही पीए        तभी इसका जमा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button