How to Remove Coin from Child Throat: बच्चे के गले में फंस जाए सिक्का? घबराएं नहीं, 5 मिनट में ऐसे बचाएं जान!
छोटे बच्चों के साथ हादसे कभी भी हो सकते हैं। अगर खेलते-खेलते बच्चे ने निगल लिया सिक्का और वह गले में फंस गया, तो ये सरल और त्वरित उपाय उसकी जान बचा सकते हैं।
How to Remove Coin from Child Throat: गले में फंसा सिक्का बन सकता है जानलेवा! तुरंत करें ये उपाय
How to Remove Coin from Child Throat: बच्चे छोटे होते हैं तो अकसर चीज़ों को मुँह में डालने की आदत होती है। कई बार खेलते-खेलते वे सिक्का, बटन या छोटी वस्तु निगल लेते हैं, जो सीधे गले में फंस सकती है। ऐसी स्थिति में घबराना नहीं, बल्कि समझदारी और त्वरित कदम उठाना बहुत ज़रूरी होता है। अगर सही समय पर सही उपाय किया जाए तो 5 मिनट में बच्चे की जान बचाई जा सकती है।
शांत रहें और घबराएं नहीं
सबसे पहले खुद को शांत रखें। घबराने से स्थिति और बिगड़ सकती है। घबराहट में किए गए गलत कदम बच्चे की तकलीफ को बढ़ा सकते हैं
Read More : Glowing Skin: चावल का फेस पैक लगाएंगे तो मिटेंगे दाग-धब्बे, झुर्रियां होंगी कम और चेहरा पाएगा नेचुरल ग्लो
सांस की नली बंद है या नहीं, ये जांचें
- अगर बच्चा खांस रहा है, आवाज़ निकाल पा रहा है या रो रहा है, तो इसका मतलब है कि उसकी वायुनली पूरी तरह बंद नहीं हुई है।
- अगर बच्चा सांस नहीं ले पा रहा, चेहरा नीला पड़ने लगा है, और बोल नहीं पा रहा, तो ये संकेत हैं कि वायुनली पूरी तरह ब्लॉक हो चुकी है। ऐसी स्थिति में तुरंत एक्शन लें।
1 साल से ऊपर के बच्चों के लिए
यह एक प्राथमिक चिकित्सा तकनीक है जो गले में फंसी वस्तु को निकालने में मदद करती है।
कैसे करें:
Read More: Natural Sweetener vs Sugar Free: कौन है सेहतमंद मिठास का बेहतर विकल्प?
- बच्चे को अपनी गोद में खड़ा करें या अपने सामने खड़ा करें।
- उसके पेट के ऊपरी हिस्से पर हाथ रखें।
- अपनी एक मुट्ठी बनाएं और उस पर दूसरी हथेली रखें।
- झटके से अंदर और ऊपर की ओर दबाव दें।
- यह प्रक्रिया 5-6 बार करें, जब तक सिक्का बाहर न आ जाए या बच्चा खांसने लगे।
1 साल से छोटे बच्चों के लिए
- बच्चे को अपनी जांघ पर उल्टा (चेहरा नीचे) लिटाएं।
- उसकी ठोड़ी को हाथ से पकड़ें ताकि सिर नीचे की ओर रहे।
- उसकी पीठ के बीचों-बीच 5 बार हथेली से झटका दें।
- फिर बच्चे को पलटें और उसकी छाती पर 5 बार उंगली से हल्का दबाव डालें।
- इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक सिक्का बाहर न आ जाए या मेडिकल सहायता न मिल जाए।
एम्बुलेंस या डॉक्टर को तुरंत कॉल करें
अगर उपरोक्त उपायों से राहत न मिले या बच्चा बेहोश हो जाए, तो एक पल भी न गंवाएं – तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं या 108 / 112 नंबर पर कॉल करें।
X-Ray और एंडोस्कोपी की जरूरत
अगर बच्चा कुछ देर बाद सामान्य हो जाए लेकिन आपने स्पष्ट रूप से देखा कि उसने सिक्का निगला है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। एक्स-रे से सिक्के की लोकेशन पता चल सकती है और जरूरत पड़ने पर एंडोस्कोपी द्वारा उसे निकाला जा सकता
Read More : Mood Swing: मूड स्विंग से निपटने के आसान तरीके, जानें इसकी पहचान और कारण
क्या न करें:
- उंगली डालकर सिक्का निकालने की कोशिश न करें, इससे सिक्का और अंदर जा सकता है।
- बच्चे को जबरदस्ती उल्टा लटकाना भी खतरनाक हो सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







