लाइफस्टाइल

How To Get Good Sleep At Night: अच्छी नींद पाने के लिए रात में सोने से पहले करें ये योगासन, बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी नींद

How To Get Good Sleep At Night: अगर आप रात भर नींद के इंतजार में जागे रह जाते हैं तो स्वभाविक है कि पूरे दिन आप थका थका महसूस करते होंगे। नींद की कमी से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें।

How To Get Good Sleep At Night: इन वजहों से रात में नहीं आती है नींद, जानें कैसे पाएं छुटकारा

आज के समय में लोगों को लिए समय पर सोना और जगना मुश्किल हो गया है। ज्यादातर लोगों की ये समस्या होती है कि दिनभर काम के बाद थके होने के बाद भी उन्हें रात में नींद नहीं आती। सोने में रोज रात को देर हो जाती है। लगभग युवाओं से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के बीच ये समस्या आम हो गई है। How To Get Good Sleep At Night नींद आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। ऐसे में अगर आप एक अच्छी नींद नहीं लेते तो शरीर और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लोग नींद के लिए दवाएं तक खाते हैं।

इस तरह की दवाओं से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आपकी लाइफस्टाइल में टाइम टेबल बिगड़ने से नींद की समस्या हो सकती है। नींद की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं और दिन भर के काम के बाद भी रात में सो नहीं पाते हैं तो योगासन करें। How To Get Good Sleep At Night सोने से पहले मात्र 15 मिनट आप योगासन करके नींद की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपके दिमाग के स्लीपिंग हार्मोन भी बढ़ जाते हैं। आज हम आपको अच्छी नींद के लिए रात में सोने से पहले किए जाने वाले योगासन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-

अच्छी नींद पाने के लिए सोने से पहले करें ये योगासन

बालासन

नींद की समस्या से परेशान हैं तो रात में बिस्तर पर लेटने से पहले बालासन का अभ्यास करना शुरू कर दें। इस आसन के नियमित अभ्यास से अच्छी नींद तो आती ही है, साथ ही पेट मजबूत होता है, जिससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। मांसपेशियो को आराम मिलने से मिनटों में नींद आ जाती है।

शलभासन How To Get Good Sleep At Night

शलभासन के अभ्यास से मांसपेशियों में खिचांव आता है और शरीर की थकान कम होती है, जिससे अच्छी नींद आती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचें रखें और दोनों पैर की एड़ियों को जोड़कर पंजे को एक सीध में रखें। धीरे धीरे पैरों को ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें और कुछ देर इसी अवस्था में रहें।

Read More:- Sleep Interruption: क्या रोजाना रात में बार-बार टूट जाती है आपकी नींद? जानें इसके ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण

उत्तानासन How To Get Good Sleep At Night

उत्तानासन के नियमित अभ्यास से बिस्तर पर लेटते ही कुछ मिनटों में नींद आने लगती है। इससे नींद की समस्या दूर होने के साथ ही कई और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इस योग को करने के लिए सीधे खड़े होकर लंबी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन पर टिकाते हुए पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।

शवासन

इस आसन से आपकी तंत्रिका तंत्र शांत होती है और सभी थकी हुई मांसपेशियों व कंधों को आराम मिलता है। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी पर फैला लें। अब पैरों के पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें और पूरा शरीर ढीला छोड़ दें।

वज्रासन How To Get Good Sleep At Night

वज्रासन को खाना पचाने में फायदेमंद माना जाता है। इससे आपकी नींद भी अच्छी होती है। रात को खाने के बाद किसी प्लेन जगह पर अपने पैरों को पीछे की ओर मोड़कर बैठें और अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखें। इस दौरान आप लंबी सांस लें और अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। इससे आपका पाचन तो बेहतर होगा ही साथ ही दिमाग भी शांत रहेगा।

विपरीता करणी

इस योगासन को करने के लिए आप घर की किसी दीवार का सहारा ले सकते हैं। इसके बाद दीवार का सहारा लेते हुए आपको अपने पैर दीवार पर लगाने हैं। अब इसी आसन में कुछ देर के लिए रहें इसके बाद पैर सीधे कर लें। इस आसन को करते वक्त अपनी बॉडी को रिलैक्स रखना न भूलें। इस आसन से आपका ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा और आपकी थकान भी दूर होगी।

इन वजहों से रात में नहीं आती है नींद How To Get Good Sleep At Night

We’re now on WhatsApp. Click to join

हार्मोनल डिसबैलेंस

हार्मोनल डिसबैलेंस के कारण भी आपको सोते समय बेचैनी हो सकती है। ये चीजें खासकर कि महिलाओं में देखी जाती हैं। दरअसल, गर्भावस्था से लेकर रजोनिवृत्ति तक, महिलाओं के हार्मोन नींद की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके कारण महिलाओं को रात को पसीना, पेशाब आना और नींद ना आने की समस्या होती है। ये गड़बड़ी अक्सर रात के पहले पहर में होती है जब महिलाएं सोने की कोशिश कर रही होती हैं।

कोई भी बात ज्यादा न सोचें How To Get Good Sleep At Night

ज्यादा सोचने की आदत के कारण भी आपको रात में बेचैनी हो सकती है। दरअसल, जब आप लगातार सोचते हैं तो आपका दिमाग शांत नहीं होता और लगातार जगा रहा रहता है। इससे आप सो नहीं पाते और आपको रात भर बेचैनी महसूस हो सकती है।

स्लीप एपनिया

जिन लोगों में स्लीप एपनिया होता है वो रात में आराम से सो नहीं पाते या फिर उनकी नींद टूटती रहती है। ऐसे में आप वजन कम करने, अपने आहार में बदलाव करने और अधिक व्यायाम करने से स्लीप एपनिया का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है इससे आपको रात में बेचैनी भी नहीं होगी।

रूटीन सही न होना  How To Get Good Sleep At Night

खराब लाइफस्टाइल के कारण भी लोगों को रात में बेचैनी महसूस होती है। दरअसल, खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर की आंतरिक घड़ी या सर्कैडियन लय बिगड़ने लगती है। जब भी आप रात में सोने जाते हैं तो आपको नींद नहीं आती और बेचैनी महसूस होती है। इसके अलावा ये समस्या शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को भी होती है, जिनमें मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का बैलेंस बिगड़ जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button