लाइफस्टाइल

Home Made Scrub: स्क्रिन के लिए बेस्ट है मटर के छिलके का स्क्रब, ग्लो करने लगेगी त्वचा

Home Made Scrub: आप बाजार के बजाय घर पर भी स्क्रब बना सकती हैं। फलों व सब्जियों से लेकर कॉफी तक के स्क्रब बनाए जा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि मटर के छिलके से भी स्क्रब बनाया जा सकता है।

Home Made Scrub: घर पर बनाएं ये फेस स्क्रब, एक बार लगाने पर ही मिलेगी दमकती त्वचा

त्वचा पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें फेस वॉश से लेकर स्क्रब तक शामिल हैं। स्किन को साफ रखने के लिए स्क्रब का उपयोग किया जाता है। स्क्रब से डेड स्किन हट जाती है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। बाजार में स्किन टाइप और अलग-अलग इंग्रीडियंट्स से बने स्क्रब मिलते हैं। आप बाजार के बजाय घर पर भी स्क्रब बना सकती हैं। फलों व सब्जियों से लेकर कॉफी तक के स्क्रब बनाए जा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि मटर के छिलके से भी स्क्रब बनाया जा सकता है। आज हम आपको मटर के छिलके से स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं-

मटर के छिलके से ऐसे बनाएं स्क्रब

मटर के छिलके से स्क्रब बनाने के लिए इसे पहले धो लें और फिर इसे पीस लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच ओट्स मिला लें और सबको अच्छी तरह से मिलाकर रख दें। फिर इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर और शहद मिलाएं। सबको मिलाकर अपनी स्किन पर लगाएं। हल्के हाथों से स्किन को स्क्रब करें और फिर स्किन को मसाज करें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

डेड सेल्स को साफ करता है

मटर के छिलके से स्क्रब बनाकर जब आप स्किन पर लगाते हैं तो ये स्किन को साफ करता है। ये डेड सेल्स को साफ करता है और स्किन पोर्स को अंदर से खोलता है। इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बना रहता है। इससे स्किन एक्ने से बचाव होता है और त्वचा पूरी तरह से साफ रहती है। तो, आपने इसे कभी ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई करें। ये आपकी स्किन को पूरी तरह से स्वस्थ रखते हैं और इनके टैक्सचर को सही करते हैं। तो, बस मटर के छिलके को फेंके नहीं इस्तेमाल करें।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

फेस पर स्क्रब करने के फायदे

  • हमारे चेहरे पर डेड स्किन होती है, जिन्हें साफ करना जरूरी होता है। वरना, स्किन को प्रोडक्ट्स का भरपूर फायदा नहीं मिलता है।
  • स्क्रब करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है। डेड स्किन हटने के बाद त्वचा स्मूथ हो जाती है। इसलिए आपको स्क्रब जरूर करना चाहिए।
  • धूल, गंदगी और ऑयल स्किन पर मौजूद पोर्स को क्लॉग कर देते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या हो जाती है। स्क्रब करने से पोर्स खुल जाते हैं।
  • चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए भी स्क्रब करने से फायदा होता है। स्क्रब करते वक्त स्किन को रब किया जाता है, जो ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है। ब्लड फ्लो बढ़ना यानी स्किन ग्लो करना।
  • चेहरे पर धूल, गंदगी और ऑयल होने के कारण त्वचा ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अच्छे से अब्जॉर्ब नहीं कर पाती है। ऐसे में जब स्किन साफ हो जाएगी, तो स्किन अब्जॉर्प्शन अच्छे से होगा।

Read More:- Aloevera Juice Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट पीएं एलोवेरा का जूस, बीमारी आसपास भी नहीं भटकेगी

घर पर बना सकते और कई स्क्रब

रोज स्क्रब (Rose Scrub)

रोज स्क्रब बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोना होगा। अब मिक्सी में 10 गुलाब की पत्तियों के साथ थोड़ा सा पानी मिला लें। अब दोनों चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब इस पेस्ट में एक कप चीनी,दो चम्मच शहद और 8-10 बूंद रोज ऑयल की डालें और दोबारा से सभी चीजों को ब्लेंड कर लें। लीजिए बन गया होममेड स्क्रब।

चेहरे पर लगाने के लिए हथेली पर थोड़ा सा स्क्रब लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। दोनों हाथों से स्क्रब को रब करें और चेहरे पर लगा लें। 30-60 सेकंड के लिए चेहरे को सर्कुलर मोशन में रब करें। आखिर में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

सेब का स्क्रब

अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है, तो यह स्क्रब आपके लिए फायदेमंद होगा। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। सेब में फ्रूट एसिड और एंजाइम पाए जाते हैं, जी स्क्रब करने में मददगार है। एप्पल स्क्रब बनाने के लिए एक पका और छिला हुआ सेब, 1/2 चमच शहद और 1/2 जोजोबा ऑयल चाहिए होगा।

अब सेब को मिक्सी में डालकर प्यूरी बना लें। शहद को हल्का सा गर्म कर लें। अब सेब की प्यूरी में शहद और जोजोबा ऑयल मिक्स करें। लीजिए बन गया होममेड स्क्रब।

स्क्रब करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • स्क्रब करने से पहले यह जान लें कि आपका स्किन टाइप क्या है? इसके बाद आपको पता होना चाहिए कि आपकी स्किन के लिए कौन- से इंग्रेडिएंट्स सही हैं। इसके बाद ही आपको स्क्रब करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो शहद और एलोवेरा जेल से बने स्क्रब फायदेमंद होंगे। वहीं, ऑयली स्किन के लिए ओटमील और कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • स्क्रब करते वक्त स्पीड का भी ध्यान रखें। ज्यादा तेजी से स्किन को रब करने से यह छिल सकती है। इसलिए हल्के हाथों से चेहरे को रब करें।
  • स्क्रब करने का भी एक तरीका होता है। स्क्रब को सबसे पहले गालों पर लगाना चाहिए। इसके बाद माथे पर और आखिर में टी-जोन को रब करें।
  • बिना मेकअप रिमूव किए बगैर चेहरे पर स्क्रब का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से पोर्स क्लॉग हो जाएंगे। इसलिए सबसे पहले मेकअप को हटाएं। मेकअप हटाने के लिए खीरे का रस, दूध, शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद ही त्वचा पर स्क्रब का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप बाजार से स्क्रब खरीद रही हैं, तो इंग्रीडियंट्स का खास ध्यान रखें। बोतल पर लिखी गई जानकारी को पढ़ना न भूलें। पैराबेन, सल्फेट और फ्रेगरेंस वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स न खरीदें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button