सेहत

शकरकंद के हैं बेमिसाल फायदे, इसके खाने से शरीर पर दिखेंगे ये बदलाव: Sweet Potatoes

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी सब्जियों के साथ-साथ व्रत में खाई जाने वाली शकरकंद भी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।आपको बता दें कि शकरकंद ऊर्जा का खजाना है। आइए जानते हैं कि लगातार एक महीने कर खाने से हेल्थ पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा।

Sweet Potatoes:विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है शकरकंद, ये बिमारी वालें लोग न करें उपयोग


Sweet Potatoes:शकरकंद का इस्तेमाल अक्सर व्रत-त्योहार में किया जाता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही शकरकंद में कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स और माइक्रो न्यूट्रेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। शकरकंद के नियमित सेवन से वजन भी घटाया जा सकता है। शकरकंद वसा के मेटाबोलिज्म को तेज करता है। शकरकंद का सेवन करने के बाद भूख बहुत कम लगती है और लंबे समय तक कुछ खाने की चाहत नहीं होती है। इसी कारण शकरकंद वजन को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं शकरकंद के सेवन से ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं कि एक महीने शकरकंद खाने से हेल्थ में क्या बदलाव दिखेंगे

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर

शकरकंद विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटाशियम और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। सेहत के लिए शकरकंद कई मायनों में फायदेमंद होती है। स्वीट पोटैटो के नाम से फेमस शकरकंद सर्दियों के सीजन में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

डाइजेशन करे सही

शकरकंद में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो हमारे पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। हम जो भी खाते हैं, वो ठीक तरीके से पच जाता है। वेट मैनजमेंट करने वाले लोगों के लिए भी शकरकंद बेहद फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाले पोटाशियम ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है।

डायबिटीज

अगर आप नियमित तरीके से शकरकंद खाते हैं तो डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। बेशक ये खाने में मीठी होती हैं लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेहद फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटिन इंफ्लामेशन को दूर करता है।

आयरन रहे पूरा

जिन लोगों में खून की कमी हो, उन्हें शकरकंद रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में आयरन की मात्रा पूरी रहती है। जब हमारे शरीर में आयरन की कमी होती है तो ऊर्जा खत्म होती है। इसकी वजह से हमारी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है।

Read More:- Best Cooking Oil : खाना पकाने के लिए ये हैं भारत के सबसे बेहतरीन तेल । हेल्थ और स्वाद से नहीं होगा कोई समझौता

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए शकरकंद

इतने सारे फायदों के बावजूद अब शकरकंद से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में जानना जरूरी है। हालांकि शकरकंद को बैलेंस डाइट माना जाता है लेकिन कुछ स्थितियों में लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए। कुछ लोगों को शकरकंद खाने से एलर्जी होती है। अगर किसी को एलर्जी हो तो उसे शकरकंद नहीं खाना चाहिए। शकरकंद में ऑक्सीलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।ऑक्सीलेट कैल्शियम और अन्य मिनिरल्स को बांध देता है। अगर शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीलेट हो जाए तो यह किडनी में स्टोन बनाने लगता है। इसलिए यदि आपको किडनी में पहले से स्टोन से संबंधित दिक्कतें हैं तो यह समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है। इसके अलावा किडनी से संबंधित किसी भी परेशानी में शकरकंद का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button