लाइफस्टाइल

High-protein drinks: हड्डियों और मसल्स को चाहिए ताकत? तो पिएं ये 5 हाई प्रोटीन ड्रिंक्स

High-protein drinks, प्रोटीन हमारे शरीर के विकास के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

High-protein drinks : पियो ये 5 सुपरहेल्दी प्रोटीन ड्रिंक्स, फायदे देख रह जाओगे हैरान

High-protein drinks, प्रोटीन हमारे शरीर के विकास के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ये मसल्स बनाने, हड्डियों को मजबूत करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन-हेयर हेल्थ तक के लिए जरूरी है। आमतौर पर लोग प्रोटीन के लिए अंडा खाते हैं, लेकिन कई लोग वेजिटेरियन होते हैं या किसी कारणवश अंडा नहीं खाते। ऐसे में उनके लिए हाई-प्रोटीन ड्रिंक्स एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। जैसे

1. सोया मिल्क

सोया मिल्क वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्रति कप करीब 7-8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन B12 भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसे आप सुबह या रात के समय पी सकते हैं। चाहें तो इसमें थोड़ा सा कोको पाउडर या शहद मिलाकर टेस्ट भी बढ़ा सकते हैं।

2. ग्रीन प्रोटीन स्मूदी

ग्रीन स्मूदी पालक, केला, चिया सीड्स और ग्रीक योगर्ट को मिलाकर बनाई जाती है। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन दोनों होते हैं, जो मसल्स रिकवरी और एनर्जी के लिए लाभदायक हैं। इसे ब्रेकफास्ट में शामिल किया जा सकता है।

3. प्रोटीन शेक

बाजार में कई प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाउडर उपलब्ध हैं जैसे कि मटर, Hemp या ब्राउन राइस से बने पाउडर। आप इन्हें बादाम दूध या नारियल पानी में मिलाकर स्वादिष्ट प्रोटीन शेक बना सकते हैं। यह शेक जिम के बाद मसल्स रिकवरी और बॉडी रिपेयर में मदद करता है।

4. बादाम दूध + नट्स शेक

बादाम दूध खुद में हल्का और हेल्दी होता है लेकिन जब इसमें अखरोट, काजू और मूंगफली जैसी ड्राय फ्रूट्स मिलाई जाती हैं, तो ये प्रोटीन बूस्टर बन जाती है। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन E और कैल्शियम भी पाया जाता है। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए लाभकारी होता है।

Read More : Matcha Tea: माचा टी के 5 जबरदस्त फायदे, जानिए क्यों यह बन चुकी है सबकी पसंदीदा चाय?

5. ग्रीक योगर्ट स्मूदी

ग्रीक योगर्ट में सामान्य दही से ज्यादा प्रोटीन होता है। एक कप ग्रीक योगर्ट में लगभग 10 ग्राम तक प्रोटीन होता है। आप इसमें फ्रूट्स जैसे कि बेरी, केला, आम मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं। यह स्मूदी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button