लाइफस्टाइल

Healthy Breakfast Ideas: वर्किंग वुमन सुबह फटाफट बना सकती हेल्दी ब्रेकफास्ट बिना ऑफिस के लिए ‘Late’ हुए!

Healthy Women Breakfast Ideas: वर्किंग वुमन के लिए 5 ब्रेकफास्ट आइडियाज जो है इजी टू मेक!


Highlights

· ब्रेकफास्ट हमारा सबसे जरूरी मील होता है

· वर्किंग वीमेन के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट आइडियाज

· ब्रेकफास्ट आइडियाज जो आपके वेट लॉस गोल के आड़े भी न आए

Healthy Women Breakfast Ideas: ब्रेकफास्ट हम सभी का पुरे दिन का सबसे जरूरी मील होता है, इस लिए इससे अच्छे से और तसली से खाना और बनाना चाहिए। लेकिन आज के समय पर लोगों के पास टाइम की कमी होने के कारण वो इससे बनाने में और खाने में हड़बड़ी करते है कभी बच्चों के स्कूल जाने की जल्दी, तो कभी पति के ऑफिस जाने की हड़बड़ी, तो कभी खुद के ऑफिस देर से पहुंचने का डर और अगर आप बैचलर हों तो दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

सुबह के समय किसी के पास भी इतना समय नहीं होता कि वो घंटों लगाकर ब्रेकफ़ास्ट बनाए। ऐसे में महिलाओं को जरूरत पड़ती है कुछ ऐसे ब्रेकफ़ास्ट आइडियाज की, जो फटाफट बन जाएं और साथ ही हेल्दी भी हों। साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप जो ब्रेकफ़ास्ट बना रहे है वो वेट लॉस गोल के आड़े भी न आए और खाने में टेस्टी भी लगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही ब्रेकफ़ास्ट आइडियाज के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे महिलाएं सुबह के समय आसानी बना सकें।

Read More- Self Love is not Selfishness: खुद से प्यार करना, अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करना, अगर ये सेल्फ लव है तो, सेलफिशनेस क्या है ?

5 ब्रेकफास्ट आइडियाज जिन्हे आप भी कर सकते है ट्राई

सूजी का उत्तपम: उत्तपम एक ऐसा ब्रेकफास्ट होता है जो सभी लोगों को पसंद होता है। साथ ही आपके लिए सुबह के समय पर इसे बनाना आसान भी होगा। इसके लिए आपको सुबह उठते के साथ ही सूजी में दही डालकर मिलाना होगा, उसके बाद आपको इसमें बारीक कटी प्याज और नमक मिलाकर इसे तवे के ऊपर उत्तपम की तरह बनाना है। आप चाहो तो इसमें थोड़ा सा ईनो भी मिला सकती हैं। लेकिन आपको इससे पहले बैटर में नहीं मिलाना बल्कि उत्तपम बनाते समय ही बैटर में मिलाना है। और अगर आप इससे और ज्यादा हेल्दी और न्यूट्रिशियस बनाना चाहते है तो आप इसमें हरी सब्जियां भी मिला ले ।

कांदा पोहा: जिस दिन आपके पास बिल्कुल भी समय न हो या फिर आपको ऑफिस के लिए देर हो रही हो तो आप कांदा पोहा बना सकते है कांदा पोहा खाने में टेस्टी भी होता है और जल्दी बन भी जाता है। इसे बनाने के लिए आपको तेल और छौंक लगाने के बाद प्याज को हल्का फ्राई कर लेना है। उसके बाद इसमें पोहे को धो कर डालना होगा। उसके बाद इससे नमक, हल्दी डालकर ढक देना है। जब पोहा अच्छी तरह से पक जाए तो हल्का फ्राई करते हुए रोस्ट की हुई मूंगफली, ऊपर से नींबू का रस और हरे धनिया से गार्निश करके खाएं।

सूजी वेजीटेबल इडली: इडली एक ऐसा ब्रेकफास्ट होता है जो अक्सर बच्चों की फेवरेट होती है। जिसे आप जल्दी से बना सकते है। इसके लिए आपको सूजी को दही के साथ मिलाकर इससे कुछ देर के लिए छोड़ना होगा। उसके बाद आपको इसमें अपने बच्चों की मनपसंद सब्जियां और नमक मिलाना होगा। उसके बाद जब आप इडली बनाने जाए तो आपको इसमें ईनो मिलाना होगा। इससे आपकी इडली फ्लफी और सॉफ्ट बनेगी। आप इसे बच्चों को सांभर, चटनी या फिर सॉस के साथ खिला सकती हैं।

ज्वार पैनकेक: आप चाहो तो सुबह के समय पर ब्रेकफास्ट में ज्वार पैनकेक बना सकते है है ज्वार पैनकेक बनाने में सिर्फ 15 मिनट लगते है और अगर आप इसमें खीरा मिलाती

फ्रेंच टोस्ट: फ्रेंच टोस्ट को अंडे की जगह सब्जियों से बनाया जाता है। इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस को फ्रेश क्रीम और दूध के मिक्स्चर में डिप करके कॉर्न फ्लोर का लेयर लगाना है। उसके बाद आपको इससे तवे पर पकाना पड़ेगा। उसके बाद ऊपर से इसमें शहद की गार्निश की जाए, तो इसके स्वाद को कई गुना और ज्यादा बढ़ देती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button