लाइफस्टाइल

Astro Tips: ये 8 चीजों को अगर दिखें तो समझ जाएं कि आपके जीवन में आने वाला है बेहद अच्छा समय।

Astro Tips: राह चलते दिख जाए सांप या दिखे उड़ती गोरैया, समझ लें आपका अच्छा वक्त आने वाला है

Highlights – 

  • जीवन में समय का बहुत महत्व है।
  • जीवन में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता।
  • जब समय खराब होता है, तो हर जगह निराशा होती है। लेकिन जब समय अच्छा होता है, तो सभी समस्याएं पल भर में गायब हो जाती हैं।
  • कहा जाता है कि बुरा या अच्छा समय आने से पहले प्रकृति हमें इसके बारे में कई संकेत देती है।

Astro Tips : जीवन में समय का बहुत महत्व है। जीवन में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। वक्त राजा को गरीब और रंक को अमीर बना सकता है। जब समय खराब होता है, तो हर जगह निराशा होती है। लेकिन जब समय अच्छा होता है, तो सभी समस्याएं पल भर में गायब हो जाती हैं। कहा जाता है कि बुरा या अच्छा समय आने से पहले प्रकृति हमें इसके बारे में कई संकेत देती है। आइए इस आर्टिकल में  जानते हैं।

1. यदि आपके घर के दरवाजे पर गाय आती है, तो यह सुख में वृद्धि का संकेत है। ऐसे में गाय जब घर आए तो उसे रोटी अवश्य खिलाएं।ऐसा नहीं है कि गाय केवल धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण होती है।

बल्कि कुछ वैज्ञानिक तथ्य भी हैं जो गाय के महत्व को दर्शाते हैं। भले ही दूध, दही, घी के मामले में आज भैंस से मात्रात्मक दृष्टि से उत्पादन ज्यादा मिलता हो लेकिन गुणवत्ता के मामले में गाय के दूध, व गाय के दूध से बने उत्पादों का कोई मुकाबला नहीं हैं। एक ओर गाय का दूध ज्यादा शक्तिशाली होता है तो वहीं उसमें वसा की मात्रा भैंस के दूध के मुकाबले बहुत कम मात्रा में पायी जाती है। गाय के दूध से बने अन्य उत्पाद भी काफी पौष्टिक होते हैं।

2. अगर आपके आंगन या बालकनी में गौरैया आ कर चहक रही है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशी के दिन आने वाले हैं।

3. अगर आपको सड़क पर घोड़े की नाल दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है।आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में भी नाल का काफी महत्व होता है। आपको बता दें कि वैसे तो हर धातु अपने आप में बहुत खास होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहा शनि देव की प्रिय धातु माना जाती है। कई बार शनि की पीड़ा से राहत के लिए घोड़े की नाल को धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे शनि द्वारा उत्पन्न परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

Read more: Bihar Sterilization Case: बिहार में महिलाओं के साथ बर्बरता, बिना एनेस्थीसिया के कर दी गई नसबंदी।

4. कहीं जाते समय अगर आपको दाहिनी ओर सांप दिखे तो यह धन का संकेत हैं।अगर सोमवार के दिन आप कहीं जा रहे हैं और आपको बीच रास्ते में सांप दिखता है तो यह संकेत है कि स्वयं देवी लक्ष्मी आप पर कृपा करने वाली है और आपके जीवन में धन को लेकर जो भी आर्थिक समस्या चल रही थी वह समाप्त होने का समय आ गया है, आपकी नौकरी में पदोन्नति भी होगी और जीवन में धन का आगमन भी सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा और अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह भी जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा।

5. अगर आप को सुबह पूजा का नारियल दिखे तो समझ लें कि देवी लक्ष्मी की कृपा आ रही है।

6. तितलियों को भी शुभता का प्रतीक माना जाता है। यदि आप अचानक अपने आसपास रंग-बिरंगी तितलियां देखते हैं, तो आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

7. जब भी आपके पास अच्छा समय होगा। आप अपने घर के सामने एक कपास का पौधा उगते हुए देखेंगे। यह बहुत शुभ माना जाता है।

8. जब आप किसी काम से घर से निकल रहे होते हैं। साथ ही किसी व्यक्ति के हाथ में पानी से भरा बर्तन देखते हैं तो यह समृद्धि का संकेत माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button