लाइफस्टाइल

Health Benefits of Carrot : जानें इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग करने के लिए कैसे फायदेमंद है गाजर?

Health Benefits of Carrot : कैंसर से ले कर कब्ज़ तक गाजर खाने के है अनेक फायदे, जरूर पढ़े इन्हें


Health Benefits of Carrot : ठंड शुरु होते ही हमारे दिमाग में खाने-पीने का ख्याल आऩा शुरु हो जाता है। बीट रुट के जूस से लेकर चिकन शूप तक हम तरह-तरह की चीजों को अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में शामिल कर लेते हैं। इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कच्ची सब्जी के शौकीन  होते हैं। कच्ची मूली, कच्ची गाजर, हरे मटर, कच्ची फूल गोभी। यह सभी चीजें हमारे शरीर के लिए लाभप्रद है। इन सबसे गाजर एक ऐसा मूलकंद है जो हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे कैसे गाजर रखता है कई बीमारियों को दूर।

गाजर में कई तरह के मिनरल्स होते हैं। जो हमारे शरीर को कई तरह का पोषण देते हैं। इसमें विटामिन A,K,C के अलावा पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बहुत लाभदायक होता है। इसलिए इसे सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। तो चलिए जानते है इस सुपरफूड के कुछ फायदे।

Health Benefits of Carrot

कैंसर से खतरे कम करना

 गाजर में पाएं जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें मुख्य रुप से कैरोटीनॉयड और एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कैंसर से लड़ने के लिए बहुत जरुरी होता है। इस तरह गाजर कैंसर की संभावना को कम करता है।

  इम्यून सिस्टम को बढ़ाना

जैसे की हम सभी जानते हैं  पिछले दो साल से हमलोग कोरोना के बीच रह रहे हैं।  कोरोना का प्रभाव हम पर न पड़े इसके लिए बार-बार इम्यून सिस्टम को मजबूत करने को कहा जा रहा है। तो अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो ठंड में गाजर खाएं। इसमें मौजूद विटामिन C  शरीर में एंटीबॉडीज  बनाने में मदद करता है। विटामिन C शरीर को आयरन लेने और इंफेक्शन को रोकने में भी मदद करता है।

 डायबिटीज को कंट्रोल करना

एक बार किसी शख्स को डायबिटीज हो जाए तो उसे मीठे से दूर रहना की सलाह दी जाती है। लेकिन गाजर को आनंद आप मीठे के तौर पर ले सकते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। डायबिटीज की मरीजों को गाजर के साथ-साथ बिना स्टार्च वाली सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A और बीट-कैरोटीन पाया जाता  है जो डायबिटीज की संभावना को कम कर देता है।

सर्दियों में गाजर आपकी स्किन और आँखों के लिए होता है बेहद ही फायदेमंद

आंखों के लिए लाभदायक

आपने अक्सर अपने घर में सुना होगा कि ठंड में गाजर खाया करो आंखे मजबूत होती है। दरअसल गाजर में बीटा- कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाती है। विटामिन A आंखों के स्वस्थ रखने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर बीट-कैरोटीन तेज धूप से आंखों को बचाता साथ ही बढ़ती उम्र में मोतियाबिंद की समस्या से संभावना को कम करता है। पीली गाजर में ल्यूटिन होता है। एक स्टडीज के अनुसार यह उम्र से संबंधित आंखों की दिक्कत को रोकता है।

कब्ज से निजात दिलाना

अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए लोग इलाज भी कराते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज ही कच्ची गाजर खाना शुरु कर दें। यह कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को कम करता है। इसके अलावा गाजर में कैल्शियम और विटामिन K पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button