लाइफस्टाइल

Green Tea: ग्रीन टी पीने के फायदे तो बहुत है लेकिन क्या सुबह खाली पेट पीना सही है, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

सुबह-शाम ग्रीन टी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है और यह वजन कम करने में भी मदद करता है।

Green Tea: एक दिन में 3 – 4 कप से ज्यादा  ग्रीन टी नही लें, जानें  ग्रीन टी पीने का सही समय

नाश्ते से एक घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। ग्रीन टी सुबह और शाम को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन घटाने में मदद करता है। एक दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। कुछ लोग ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर भी पीना पसंद करते है।

ग्रीन टी का इस्तेमाल करना बेस्ट –

कुछ लोग वजन कम करने के पूरे प्रोसेस में ग्रीन टी का इस्तेमाल करना बेस्ट मानते हैं। ऑफिस, घर या आउटिंग पर कुछ लोग ग्रीन टी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। ग्रीन टी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करती है साथ ही साथ यह वजन घटाने के लिए बेस्ट  माना जाता है। आप ग्रीन टी को दूध वाली चाय के एच ए रिप्लेसमेंट के तौर पर ले सकते हैं।  दिन में 2-3 कप आराम से पी सकते हैं। सभी लोगों को ग्रीन टी सूट करें यह जरूरी नहीं होता है। कुछ लोगों को खाली पेट ग्रीन टी पीने से कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Read More: Eyesight Improvement Diet: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इन फलों का उपयोग

ग्रीन टी में टैनिन –

ग्रीन टी में टैनिन नामक पदार्थ होता है, जिसकी वजह से आप इसे खाने से एक घंटे पहले लेंगे तो आपको कब्ज, पेट दर्द और पाचन या पेट संबंधी दिक्कत ठीक हो जाती है। सुबह-शाम ग्रीन टी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है और यह वजन कम करने में भी मदद करता है।

ग्रीन टी पीने का सही समय –

सुबह 11-12 बजे के बीच पी एक बार ग्रीन टी पी सकते हैं। दोपहर के लंच से 1 घंटे पहले ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। शाम के नाश्ते के 1-2 घंटे बाद इसे पी सकते हैं। रात को सोने से पहले न पिएं इससे आपको नींद की दिक्कत हो सकती है। एक दिन में तीन- से 4 कप ही ग्रीन टी पीना चाहिए। इससे ज्यादा पीने से नुकसान हो सकता है। इसमें कैफीन की मात्रा भी होती है जिससे मतली की समस्या हो सकती है। ग्रीन टी का टेस्ट कड़वा होता है ऐसे में कुछ लोग इसमें चीनी डाल देते हैं। इससे आपको फायदा नहीं मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

 

Back to top button