लाइफस्टाइल

Foods For Good Sleep: रात में घंटों टुकुर-टुकुर ताकते रहते हैं छत? तो सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन, आ जाएगी अच्छी नींद

Foods For Good Sleep: नींद न आने की समस्या अगर लंबे समय तक बरकरार रहे तो सेहत के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती है। नींद पूरी न होने के कारण फोकस कम होना कमजोर याददाश्त मूड स्विंग्स जैसी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जिन्हें खाने से अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं।

Foods For Good Sleep: बेहतर नींद के लिए सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन

दिनभर फ्रेश और एक्टिव रहने के लिए रात में अच्छी नींद आना जरूरी है। लेकिन जब रात में नींद न आए और आप करवट बदलते रहें, तो स्लीपिंग साइकिल बुरी तरह से डिस्टर्ब हो जाती है। नींद की कमी एक आम समस्या है, जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। तनाव और जीवनशैली की कुछ आदतें आमतौर पर इसके कारण माने जाते हैं। हालांकि, स्लीपिंग साइकिल को ट्रैक पर लाना बहुत कठिन है। ज्यादातर लोग इसके लिए नींद की गोलियां लेते हैं, लेकिन इसके भी कई साइड इफेक्ट्स हैं। यदि आप अनिद्रा यानी खराब नींद से परेशान हैं, तो हम यहां आपको कुछ खाद्य पदार्थ बता रहे हैं, जिन्हें आप रात मे सोने से पहले सेवन करें तो सोने के तरीके में बेहतर सुधार होगा और सुकून की नींद भी आएगी। ताे आइए जानते हैं विस्तार से-

सोने से पहले इन चीजों का करें सेवन

सूखा आलूबुखारा Foods For Good Sleep

सूखा आलूबुखारा अच्छी नींद लाने में मदद करता है। ये विटामिन बी 6, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करते हैं। ये एक प्रकार का हार्मोन है जो नींद को बढ़ावा देता है। आप सोने से 30 मिनट पहले सूखा आलूबुखारे का सेवन कर सकते हैं। आप इसे अपने डिनर में शामिल कर सकते हैं या एक गिलास गर्म दूध के साथ इसका सेवन करें।

दूध Foods For Good Sleep

आयुर्वेद के अनुसार एक कप गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है। रात में बेहतर नींद के लिए एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें। आप गर्म दूध में एक चुटकी जायफल, कच्ची हल्दी या अश्वगंधा का पाउडर मिला सकते हैं।

Read More:- Raisins Benefits For Good Sleep: क्या आप भी रातभर उल्लू की तरह जागते हैं? एक बार इस तरह से करें किशमिश का इस्तेमाल, दूर हो जाएगी नींद की समस्या

केला Foods For Good Sleep

आयुर्वेद के अनुसार रात में केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6 शरीर की मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है।

बादाम Foods For Good Sleep

रात की अच्छी नींद के लिए आपको बादाम जरूर खाना चाहिए। बादाम में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन होता है। ये मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। अधिक लाभ पाने के लिए आप बादाम का केले के साथ सेवन कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

हर्बल चाय Foods For Good Sleep

आप कैफीन रहित हर्बल चाय का सेवन कर सकते हैं। ये तंत्रिकाओं को शांत करने के लिए जानी जाती है। ये शरीर के तनाव को कम करने और बेहतर नींद प्रदान करने में मदद करती है। आप कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें एपिजेनिन नामक फ्लेवोनोइड होता है। ये नींद को बेहतर बनाने में मदद करती है। ये हमारे दिमाग और शरीर को आराम देती है। बेहतर नींद के लिए आप कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते हैं।

Read More:- Castor Oil Benefits: खूबसूरती के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है कैस्टर ऑयल, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

सोने से दो तीन घंटे पहले करें सेवन Foods For Good Sleep

पर्याप्त नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यहां बताए गए खाद्य पदार्थों में नींद को नियंत्रित करने वाले हार्मोन और ब्रेन केमिकल्स होते हैं। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं, जो तेजी से सो जाने में आपकी मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से 2-3 घंटे पहले इनका सेवन करना अच्छा होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button