लाइफस्टाइल

Eye Stroke: ये बीमारी कर सकती है आपकी आंखों को खराब , नजर अंदाज न करें!

Eye Stroke: हमारी आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं। गर्म हवा के संपर्क में आने से उन पर असर पड़ सकता है। दरअसल, लोग गर्मी से बचने के लिए अपना चेहरा तो ढक लेते हैं, लेकिन अपनी आंखों का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते।

Eye Stroke: आई स्ट्रोक के लक्षण क्या है? यहाँ जाने पूरी डिटेल्स 


Eye Stroke: आज के समय में गलत खान-पान और असंतुलित जीवनशैली के कारण लोगों को बीमारियां घेर लेती हैं। इन दिनों लोगों को बहुत कम उम्र में ही बीमारियां घेरने लगती हैं।

गर्मी से सेहत पर भी पड़ता है असर

पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा इसका असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। हमारी आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं। गर्म हवा के संपर्क में आने से उन पर असर पड़ सकता है। दरअसल, लोग गर्मी से बचने के लिए अपना चेहरा तो ढक लेते हैं, लेकिन अपनी आंखों का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते।

Read more:- How To Make Your Eyes Sharp: आखों की रौशनी बढ़ाने के लिए करें ये असरदार उपाय

We’re now on WhatsApp. Click to join

आई स्ट्रोक क्या है?

हीट स्ट्रोक भी आंखों के लिए बहुत खतरनाक होता है। आई स्ट्रोक की समस्या तब पैदा होती है जब रक्त की आपूर्ति रुक ​​जाती है या जब रेटिना तक रक्त ले जाने वाली धमनी में रुकावट आ जाती है, जिसके कारण रक्त के थक्के बनने लगते हैं। बात दरअसल यह है कि रेटिना आंख का वह हिस्सा है जिसके जरिए हमें रोशनी मिलती है। यह आपके मस्तिष्क को दृश्य जानकारी भेजने के लिए जाना जाता है। लेकिन जब यह रक्त आपूर्ति रुक ​​जाती है तो अचानक दृष्टि हानि के साथ-साथ कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आंखें कमजोर होने लगती हैं। और हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ग्लूकोमा आदि के मरीजों को इस समस्या का ज्यादा खतरा होता है।

आई स्ट्रोक के लक्षण क्या है?

1) एक आंखें दोनों आंख से धुंधला दिखाई देना।
2) आंखों के सामने से अंधेरा आना।
3) आंखों में सूजन आना।
4) आंखों में सूखापन आना।
5) आंखों के सामने काले धब्बे दिखाई देना।
6) आंखें अंदर धसने लगती है।
7 आंखें कमजोर होने लगती है।
8) रेटिना पर रक्त का थक्का जमना

आँखों को आई स्ट्रोक से बचाने के उपाय

  • स्वस्थ और पौष्टिक भोजन खाएं।
  • कुछ समय बाद आँखों को ठंडे पानी से धोते रहें।
  • आँखों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें। खुद को हाइड्रेटेड रखें। पर्याप्त पानी पीने से आँखों में नमी बनी रहती है।
  • तेज धूप में निकलने से बचें; धूप में निकलने पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • धूप में जाने से पहले धूप का चश्मा पहनें।
  • अपनी आंखों की नियमित जांच करवाते रहें।
  • आंखों की स्वच्छता बनाए रखें।
  • नियमित रूप से आंखों का व्यायाम करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button