लाइफस्टाइल

Global Handwashing Day 2023: क्या है हैंडवाश डे मनाने का उद्देश्य, पूरी दुनिया में कब मनाया जाता है ये दिन

हाथ धोना एक अच्छी आदत है। खाने से पहले हाथ धोना आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। कोवीड 19 के समय पर भी यही कहा गया था की अगर इस बीमारी से जल्द निज़ाद पाना है तो समय समय पर अपने हाथ धोते रहिए।

Global Handwashing Day 2023: हर साल 15 अक्टूबर को विश्व में मनाया जाता है हैंडवाश डे, जानिए इसे मनाने के पीछे का कारण


हाथ धोना एक अच्छी आदत है। खाने से पहले हाथ धोना आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। कोवीड 19 के समय पर भी यही कहा जा रहा था की अगर इस बीमारी से जल्द निज़ाद पाना है तो समय समय पर अपने हाथ धोते रहिए।

इसलिए इसके फायदे और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 15 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे’ मनाया जाता है। पहली बार ग्लोबल हैंडवाशिंग डे साल 2008 में आयोजित किया गया था और उसके बाद से ये साल इसी दिन मनाया जाने लगा। 

हाथ धोने की आदत अपनाकर आप डायरिया, निमोनिया, टायफाइड जैसी बीमारियों के होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस दिन के माध्यम से लोगों को साफ-सुथरे हाथों के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और इस साल क्या है इसका थीम।

Read More: Relationship Tips : पार्टनर के साथ भूलकर भी शेयर ना करें अपने ये सीक्रेट्स, पल में टूट कर बिखर जाएगा रिश्ता

इस दिन का इतिहास 

सबसे पहला ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे साल 2008 में मनाया गया था, जब दुनिया भर के 70 से ज्यादा देशों में 120 मिलियन से अधिक बच्चों ने साबुन से हाथ धोए थे। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की स्थापना ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप ने लोगों में हाथ धोने की आदत डालने और बीमारियों से बचाव के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से की गई थी। हाथ न धोने के कारण कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता था। 

हर साल ग्लोबल हैंडवाशिंग डे एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का थीम है- ” स्वच्छ हाथ पहुंच के भीतर हैं “ 

इस दिन स्कूल, ऑफिस और सार्वजनिक जगह पर लोगों को हाथ धोने का सही तरीका बताया जाता है। इस दिन कई NGO के द्वारा जगह जगह पर जाकर लोगों को साबुन बांटे जाते है और उन्हें अपने हाथ को साफ़ रखने की हिदायत दी जाती है। वर्ल्ड हैंडवॉशिंग डे दुनिया भर में एक साथ मनाया जाता है।  

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button