लाइफस्टाइल

Curtain Tips For Home: पर्दे भी बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें किस कमरे में लगाएं कौन से रंग का पर्दा? हमेशा बनी रहेगी पॉजिटिव वाइब्स

Curtain Tips For Home: वास्तु शास्त्र में पर्दों के रंग का बहुत महत्व है। पर्दों का रंग वास्तु के अनुसार न हो तो घर में हमेशा कलह होता है।

Curtain Tips For Home: करियर में सफलता के लिए इस दिशा में लगाएं सफेद रंग के पर्दे

पुराने जामने में घरों में खिड़कियों पर पर्दे की बजाए चिक का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब वक्त के साथ सब कुछ बदल सा गया है। आज घर में चार चांद लगाने के लिए कमरों की दीवारों पर अलग-अलग तरह के रंग होते हैं। पर्दों को कमरे के रंग के हिसाब से लगाया जाता है। Curtain Tips For Home घर का डेकोरेशन अगर वास्‍तु के नियमों को ध्‍यान में रखकर किया जाए तो घर में रहने वालों का भाग्‍योदय हो सकता है। पर्दे घर का एक अहम हिस्सा होते हैं। अगर वास्तु के अनुसार घर में पर्दे लगाए जाएं तो ये आपकी किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं घर में किस रंग के पर्दे देते हैं शुभ परिणाम-

घर के मुखिया के कमरे में लगाएं ये पर्दे Curtain Tips For Home

घर के मुखिया के कमरे में सभी प्रकार के पर्दे नीले, भूरे या फिर नारंगी रंग के होने चाहिए। इससे मुखिया का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस रंग के प्रभाव से घर के सदस्यों की उन्नति होती है।

ड्राइंग रूम का पर्दा Curtain Tips For Home

घर में मेहमानों के कक्ष में बादामी या क्रीम रंग के पर्दे लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में रौनक बनी रहती है और सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

Read More:- Vastu Tips For Home: आपके घर में वास्तु दोष है? जानें चुटकियों में पता करने का तरीका और उसे दूर करने के उपाय

बेडरूम का पर्दा Curtain Tips For Home

बेडरूम में लाल, बैंगनी या फिर गुलाबी रंग के पर्दे लगाने चाहिए। यह रंग वैवाहिक जोड़ों के लिए शुभ माना जाता है। इस रंग के पर्दों से दाम्पत्य जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पति-पत्नी के बीच रोमांस बढ़ता है।

डायनिंग हॉल Curtain Tips For Home

घर के डायनिंग स्‍पेस के खिड़की दरवाजों पर आपको हल्‍के या फिर ब्राउन रंग के पर्दे लगाने चाहिए। अग्नेय कोण में ऐसे रंग सबसे शुभ माने जाते हैं। नीले रंग का पर्दा समृद्धि और सुकून देने वाला माना जाता है, इसलिए इसे यहां भी लगा सकते हैं।

पूजा घर Curtain Tips For Home

पीला रंग ज्ञान, तपस्या, और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। लिहाजा पूजा घर में इसका उपयोग करना शुभ होता है। हल्‍के नारंगी रंग के पर्दे भी घर के मंदिर में लगा सकते हैं। ये दोनों ही रंग शुद्धता के प्रतीक माने जाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिशा अनुसार पर्दे लगाना Curtain Tips For Home

दक्षिण दिशा में खिड़की या दरवाजा हो तो यहां लाल, गहरा हरे रंग का उपयोग कर सकते हैं। घर के पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाना अच्छा माना जाता है। हरा रंग विकास तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ये रंग शरीर के स्नायु तंत्र को मजबूत बना कर हमारे मन-मस्तिष्क को स्फूर्ति देता है।

करियर में सफलता के लिए Curtain Tips For Home

लाख कोशिशों के बाद भी अगर मेहनत का फल नहीं मिल रहा हो तो घर के पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलने लगता है और रुके हुए काम बन जाते हैं। कर्ज से परेशान हैं तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाएं। नौकरी में सफलता ना मिल रही हो या बिजनेस में नुकसान होता हो तो घर के पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button