लाइफस्टाइल

Chhath Puja 2023: छठ पुजा का आज दुसरा दिन, जानिए खरना पुजा विधि और नियम

पुरे देश में जगह जगह पर छठ पुजा की तैयारी शुरु हो गई है। आज इसका दूसरा दिन है जिसे खरना कहा जाता है। इस दिन का बहुत महत्व है और पुरे नियम के साथ इस दिन को मनाया जाता है।पुरे देश में जगह जगह पर छठ पुजा की तैयारी शुरु हो गई है। आज इसका दूसरा दिन है जिसे खरना कहा जाता है। इस दिन का बहुत महत्व है और पुरे नियम के साथ इस दिन को मनाया जाता है।

Chhath Puja 2023: चार दिन के इस त्योहार का आज दुसरा दिन, जानें इसका धार्मिक महत्व


महावर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। 4 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के हर एक दिन का महत्व होता है। आज इस महापर्व का दूसरा दिन है। इस चार दिवसीय पर्व में छठी मैया और सूर्य देव की पूजा का विधान है। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।
कल नहाए खाए के बाद आज खरना की विधि की जाएगी। खरना की परंपरा छठ पूजा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। कहा जाता है, जो साधक इस दौरान व्रत रखते हैं, उनके जीवन से संतान और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। बिहार और झारखंड में इस त्योहार की बहुत मान्यता है।

आज इस त्योहार का दूसरा दिन है  आइए जानते है आज खरने के दिन कैसे होती है पुजा

खरना पूजा विधि
खरना पूजन के दिन सबसे पहले उपासक को गंगाजल से नहा कर शुद्ध होना चाहिए। इसके बाद भगवान सूर्य को गंगाजल से अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद शाम के समय मिट्टी के चूल्हे पर साठी के चावल, गुड़ और दूध की खीर बनाना चाहिए। बनाए हुए इस भोग को सबसे पहले छठ माता को अर्पित करना चाहिए। अंत में व्रती को ये प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। आपको बता दें इस दिन एक समय ही भोजन का विधान है। और इसी दिन से ही 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत की शुरुआत हो जाती है। छठ पूजा के चौथे दिन भोर में अर्घ्य देकर इस व्रत का समापन किया जाता है और तब तक अन्न का एक दाना भी मुंह में नहीं जाना चाहिए।
खरना का महत्व 
खरना का अर्थ है शुद्धता। यह दिन नहाए खाए के अगले दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अंतर मन की स्वच्छता पर जोर दिया जाता है। खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक हैं। ऐसा कहा जाता है, इसी दिन छठी मैया का आगमन होता है, जिसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इस दिन को कड़ी नियम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button