लाइफस्टाइल

Bollywood White Saree Look: बॉलीवुड सेलेब्स से सीखें कैसे अलग- अलग मौकों पर कैरी करें व्हाइट साड़ी, नहीं लगेंगी बोरिंग

Bollywood White Saree Look: व्हाइट रंग से जुड़े अंधविश्वासों को तोड़ने में बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया महत्वपूर्ण योगदान



Highlights:

·        जाने क्यों माना जाता है व्हाइट रंग को अशुभ?

·        जाने व्हाइट रंग से जुड़े कुछ अविश्वास

·        व्हाइट रंग से जुड़े अंधविश्वासों को तोड़ने में बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

Bollywood White Saree Look: ये बात सुने में भले थोड़ी अजीब लगेंगी लेकिन ये सच है कि हमारे देश में आज भी कई सारे ऐसे बेवजह के अंधविश्वासों को माना जाता है जिन्हे सुन कर शायद आप भी उन पर विशवास  न करें। जैसे की एक बहुत ही आम अंधविश्वास है कि किसी भी खुशी के और शुभ मौकों पर काला या सफेद रंग के कपड़े ना पहनना। आपको बता दें कि हमारे देश में आज भी किसी शादी विवाह में काले या फिर सफेद रंग को पहना अशुभ माना जाता है।

पुराने समय में यहां तक की आज के समय पर भी सफेद रंग को विधवाओं का रंग माना जाता था इसलिए अविवाहित या सुहागिन महिलाओं को इस रंग के कपड़ों से दूर रहने की सलाह दी जाती थी। लेकिन सबसे  हैरानी की बात तो यह है कि हमारे ही देश में कई सारे ऐसे समुदाय भी है जो इन रंग को शादी जैसे खास मौकों पर भी पहनते है। जैसे मलयाली समुदाय की कसवु साड़ी का मुख्य रंग सफेद होता है, वहीं गुजराती दुल्हनों द्वारा पहनी जाने वाली पानेतर साड़ी का मुख्य रंग भी सफेद होता है, यहां तक की क्रिश्चियन दुल्हनों की वेडिंग ड्रेस भी व्हाइट होती है।

व्हाइट रंग से जुड़े अंधविश्वासों को तोड़ने में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बॉलीवुड सेलेब्स को न सिर्फ शादियों में बल्कि त्यौहारों पर भी सफेद लहंगे से लेकर सफेद साड़ियां पहने हुए देखा गया है। यहां तक की वो हमे इससे पहने के कई सारे स्टाइल भी देते रहते है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के कई सारे व्हाइट लुक्स के बारे में बताएंगे जिन्हे आप किसी भी खास मौके पर कैरी कर सकते है।

Read More- Winter Wedding Dress Ideas : सर्दी की शादियों मे कैसे करे खुद को स्टाइल ताकि ठंड से भी हो बचत!

आलिया भट्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

अभी हाल ही में आलिया ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशनल इवेंट पर व्हाइट साड़ी पहनी थी। आलिया की इस साड़ी पर खूबसूरत लेस बॉर्डर भी था जो इस साड़ी को थोड़ा और ड्रेसी लुक दे रहा था। आलिया ने इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज़ और सिंपल सिल्वर झुमकों के साथ पेयर किया था। साड़ी पर किए गए यलो थ्रेड वर्क को कॉम्प्लिमेंट करते हुए आलिया ने अपने मेसी जूड़े पर पीला गुलाब भी लगाया था। आलिया का ये लुक आप किसी वेडिंग या फॉर्मल ब्रंच के लिए ट्राई कर सकते है।

कंगना रनौत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगर साड़ियों की बात हो और हम कंगना रनौत की बात न करें ऐसा हो नहीं सकता। कंगना रनौत साड़ियों के मामले में बॉलीवुड की टॉप सेलेब्स में आती है। अभी हाल ही में कंगना को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नए घर में रखी गई पार्टी में देखा गया। इस मौके पर कंगना ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। जिसके साथ कंगना ने एक मोनोटोन लुक क्रिएट किया हुआ था। इस सफेद रंग की साड़ी को कंगना ने सफेद रंग के ब्लाउज और सफेद हील्स के साथ पेयर किया था जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया वैसे तो एथनिक वियर में लहंगे पहनना पसंद करती है लेकिन उनका साड़ी लुक्स भी बेहद कमाल का होता है। अगर आप अपने लिए एक ऐसी व्हाइट साड़ी लेना चाहते है जिसे आप लम्बे समय तक पहन सकें और अपनी आने वाली पीढ़ी को पास ऑन कर सकें तो आप तारा सुतारिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते है। इस तस्वीर में तारा ने एक डिज़ाइनर ऑफ-व्हाइट चिकनकारी साड़ी पहनी है जिस पर मुकेश वर्क किया हुआ है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button