लाइफस्टाइल

Benefits Of Storytelling To Kids: कल्पना शक्ति होती है तेज, पैरेंट्स से रिश्ते बन जाते हैं मजबूत, जानें और क्या-क्या हैं बच्चों को कहानियां सुनाने के फायदे

Benefits Of Storytelling To Kids: कहानियां हमें सिर्फ रोमांचित नहीं करतीं, बल्कि रचनात्मक ढंग से सोचने के कई अवसर भी देती हैं। बच्चे कहानियां सुनते हैं। कुछ सीखते हैं। कहानियां बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उन्हें बेहतर इंसान बनाने का एक खूबसूरत जरिया है।

Benefits Of Storytelling To Kids: बच्चों के लिए कहानियां सुनना क्यों जरूरी, क्या हैं इसके लाभ

बच्चे कहानियां सुनते हैं। कुछ सीखते हैं। कहानियां बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उन्हें बेहतर इंसान बनाने का एक खूबसूरत जरिया है, लेकिन आज के समय में उनके पास कहानियां नहीं होतीं, क्योंकि सुनाने वाले दादी-नानी ही दूर रहती हैं। कहानियां हमें सिर्फ रोमांचित नहीं करतीं, बल्कि रचनात्मक ढंग से सोचने के कई अवसर भी देती हैं। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने कहा था, “अगर आप बच्चे को बुद्धिमान बनाना चाहते हैं तो उसे फेयरी टेल्स सुनाइए। अगर उसे और बुद्धिमान बनाना चाहते हैं तो उसे और ज्यादा फेयरी टेल्स सुनाइए।”

दरअसल, बच्चे जब कहानियां सुनते हैं तो वे कल्पना की दुनिया में पहुंच जाते हैं। आप जिन किरदारों के बारे में उनको बताती हैं, वे उनके रंग-रूप, आकार-प्रकार की कल्पना करते हैं। इस तरह कहानियां सुनाकर आप बच्चों के कल्पनाशील मस्तिष्क में रचनात्मकता के बीज बो सकती हैं और उनमें दुनिया की समझ बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा भी अनेक ऐसे गुण हैं, जो बच्चों में कहानियां सुनकर विकसित होते हैं। तो आज हत आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि बच्चों को कहानियां सुनाने के क्या फायदे हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

रिसर्च में क्या आया सामने? Benefits Of Storytelling To Kids

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि बच्चों को कहानी सुनने से कई मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक लाभ मिलते हैं। उदाहरण के रूप में बोले गए शब्दों की कल्पना करने में मदद और बेहतर शब्दावली जैसे कई लाभ। इस रिसर्च में नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग करके बच्चों के दिमाग पर कहानी सुनने के प्रभावों का आकलन किया गया है। परिणामों में पाया गया कि जो बच्चें कहानियां सुनते हैं उन्हें कई मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक लाभ प्राप्त होते हैं।

बच्चों के लिए कहानियां सुनना क्यों जरूरी, क्या हैं इसके लाभ

रचनात्मक और कल्पनात्मक सोच में विकास Benefits Of Storytelling To Kids

कहानियां सुनते समय हम अपने ख्यालों में ही अपनी दुनिया गढ़ने लगते हैं। यह कौशलता बच्चों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इससे उनकी रचनात्मक सोच और कल्पनात्मक शक्ति बढ़ने लगती है। वह कहानियों में जो सुनते हैं उसकी छवि उनके दिमाग में बनने लगती है जो उनको कई बातें समझने में मदद करती है।

Read More:- Parenting Tips: बच्चों की चाहती हैं अच्छी परवरिश तो भूल से न कहें उनसे ये बातें, कमजोर हो जाएगा आत्मविश्वास

शब्दकोश होता है मजबूत Benefits Of Storytelling To Kids

कहानियों को और रोचक बनाने का काम शब्द करते हैं। अगर आप अपने बच्चों को रोजाना कहानी सुनाएंगे तो उनके शब्द भंडार में वृद्धि होती रहेगी और उनकी भाषा सुधरेगी। कहानियां सुनने के दौरान बच्चे कई शब्दों का अर्थ आपसे पूछते हैं, उनके सवालों को नजरअंदाज ना करें और उनका उत्तर दें। ऐसा करने से उनकी याद करने की क्षमता भी तेजी से बढ़ते रहेगी।

कल्पना शक्ति होती है विकसित Benefits Of Storytelling To Kids

कहानियां सुनने के दौरान बच्चे अपने मन में कल्पना करते रहते हैं। कल्पना करते समय उनके मन में दृश्य बनने लगते हैं जो उनकी सोचने समझने की शक्ति में विकास करते हैं।

भाषा और व्यक्तित्व में आता सुधार Benefits Of Storytelling To Kids

रोज कहानियां सुनने से आपके बच्चों की भाषा सुधारने लगती है। कहानियों के माध्यम से वह तहजीब सीखते हैं। अगर आपकी कहानियां प्रेरणादायक होती हैं तो बच्चे उस कहानी के नायक की तरह व्यवहार करने लगते हैं जिसके मदद से उनके व्यक्तित्व में भी सुधार आता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

संस्कृति से जुड़े रहते बच्चे Benefits Of Storytelling To Kids

अपनी संस्कृति को पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए कहानी एक सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। कहानियों के वजह से बच्चों के अंदर ना ही सिर्फ अपने संस्कृति और परंपराओं की समझ बढ़ती है बल्कि वह देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की भी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जान पाते हैं। इसीलिए बच्चों को ऐसी कहानियां सुनाना चाहिए जिनमें अपनी संस्कृति से जुड़े किससे हों।

सुनने की शक्ति होती है प्रगाढ़ Benefits Of Storytelling To Kids

ना ही सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी अगर रोज कहानियां सुनेंगे तो उनकी सुनने की शक्ति तेज होगी और इसकी मदद से वह अपना ध्यान भी केंद्रित कर पाएंगे। ध्यान करने की शक्ति को अगर बढ़ाना है तो हमें बोलने से ज्यादा सुनना चाहिए।

चीजें सीखने की बढ़ती है लालसा Benefits Of Storytelling To Kids

कहानियां सुनते समय बच्चे रोज नई चीजों से अवगत होते हैं। नई चीजों के बारे में सुनकर वह उनसे आधारित और बातें पूछने लगते हैं ऐसा करने से उनके अंदर सीखने की लालसा बढ़ती है।

रिश्ते होते हैं मजबूत Benefits Of Storytelling To Kids

इसीलिए बच्चों को रोज कहानियां सुनाना चाहिए। कहानियां सुनाने से अभिभावक और बच्चों के रिश्ते भी मजबूत होते हैं। कहानियों के माध्यम से बच्चे ऐसी कई चीजें सीख जाते हैं जो उनको ताउम्र काम आती है। इस डिजिटल जमाने में जहां बच्चे मोबाइल और लैपटॉप के पीछे भागते हैं आप कहानियां सुनाकर उनका ध्यान भटका सकते हैं और नई चीजें सिखा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button