लाइफस्टाइल

Benefits Of Jamun : डायबिटीज से लेकर पाचन और बढ़ते वजन से है परेशान, जान लें जामुन खाने के जादुई फायदे

गर्मी के मौसम में बाजारों में जामुन काफी आसानी से मिल जाते है। ये गहरे बैगनी रंग का फल न्यूट्रिशन से भरपूर होता है और कई बीमारियों के इलाज में भी बरसों से काम आता रहा है। आइए जानते हैं कि यह हमारी सेहत को और कितना फायदा पहुंचा सकता है।

Benefits Of Jamun : जामुन के सेवन मिलेंगे ये हेल्थ बेनिफिट्स,फटाक से कम होगा हाई ब्लड शुगर और डायबिटीज से छुटेगा पीछा

गर्मी के मौसम में  बाजारों में जामुन काफी आसानी से मिल जाते है। ये गहरे बैगनी रंग का फल न्यूट्रिशन से भरपूर होता है और कई बीमारियों के इलाज में भी बरसों से काम आता रहा है। आइए जानते हैं कि यह हमारी सेहत को और कितना फायदा पहुंचा सकता है।

जामुन से मिलते है कई हेल्थ बेनिफिट्स 

बैंगनी रंग में दिखने वाला  जामुन Jamun खासकर गर्मियों में खाए जाने वाले फलों में से एक है। यह एक ऐसा फल है जिसको खाने से हमारे शरीर को कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस फल के छिलकों से लेकर बीज तक हर चीज का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों को ट्रीटमेंट करने के लिए उपयोग किया जाता है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही जामुन के कई फायदे जिनसे आज भी अनजान हो सकते है आप भी।

न्यूट्रिशन से भरपूर होता है जामुन

खासकर गर्मियों के मौसम में जामुन कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। वैसे तो इस फल का स्वाद तो अच्छा होता ही है, लेकिन इसके काफी सारे हेल्थ बेनेफिट्स भी होते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा तो डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है। वैसे तो यह रसदार फल आयुर्वेदिक, यूनानी और चीनी मेडिसिन जैसे कई ट्रीटमेंट में बहुत महत्व रखता है। इतना ही नहीं जामुन का रामायण में भी जिक्र किया गया है और इसलिए इसे ‘देवताओं के फल’ के रूप में भी जाना जाता था, क्योंकि भगवान राम जंगल में अपने 14 साल के वनवास के दौरान इसे खाया करते थे। तो आइए जानते है,कि जामुन कैसे अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स में आपकी मदद कर सकता है।

Read More:- Lemongrass Benefits For Skin: चेहरे पर काले दाग धब्बों ने कर रखा है परेशान, बाहर निकलने में आती है शर्म? तो अब नो टेंशन! त्वचा को दमका देगा लेमनग्रास का ये पैक

डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है

आयुर्वेद में डायबिटीज से लड़ने के लिए जामुन को खाने की सलाह दिया जाता है। इस फल के बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो खून में शुगर रिलीज होने की रेट को धीमा कर देते हैं और शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ा देते हैं। यह स्टार्च को एनर्जी के रूप में बदलता है और बार-बार पेशाब आने जैसे मधुमेह के लक्षणों को कम करता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

स्वस्थ हृदय 

जानकारी के लिए बता दें कि जामुन में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है,और यह दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में बेहद फायदेमंद साबित होता है। जामुन का नियमित सेवन आर्टरीज को सख्त होने से रोकता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस होता है, हाई ब्लड प्रेशर के विभिन्न लक्षणों को कम करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। कहा जाता है कि 100 ग्राम जामुन की एक सर्विंग में 79 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो इस रसदार फल को बेहद हेल्दी बनाता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद होता है

एक कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण, जामुन सभी के वजन घटाने वाले के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है। यह आपके पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

आपके दांतों के लिए भी होती है मददगार

वैसे तो जामुन की सूखी और पीसी हुई पत्तियों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते  हैं और इसका उपयोग दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने के लिए टूथ पाउडर के रूप में किया जाता है। फल और पत्तियों में मजबूत कसैले गुण होते हैं, जो इसे गले की समस्याओं के खिलाफ और सांसों की दुर्गंध को खत्म करने में प्रभावी होते हैं। साथ ही यह  मुंह के छाले और मसूड़े की सूजन को रोकने के लिए इसके छाल के काढ़े को माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

जामुन से मिलता है ग्लोइंग स्किन

अगर आप नियमित रूप से जामुन का रस पीते है तो इससे आपको स्वस्थ, चमकदार त्वचा मिल सकती है। यह खून को डिटॉक्सिफाई और साफ करता है और आपकी त्वचा को अंदर से चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही साथ इस फल में विटामिन-सी हाई होने से आपको दाग-धब्बे रहित ग्लोइंग स्किन मिलती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button