लाइफस्टाइल

Belly Fat: 15 दिन में गायब होगी पेट की चर्बी, घर पर ऐसे बनाएं पुदीने का ड्रिंक, रोजाना पीने से दिखेगा फर्क

Belly Fat: लड़कियां बाहर निकलते पेट से परेशान रहती हैं। ऐसे में यहां कुछ आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं जो बेली फैट को कम कर सकते हैं। आपको ना ही पूरी तरह अपना खानपान बदलना होगा और ना ही जिम में घंटों पसीना बहाना होगा।

Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करना है तो घर पर करें ये एक्सरसाइज, रोजाना पीएं पुदीने का ड्रिंक, जाने बनाने की विधि

शरीर का बढ़ता वजन चिंता का विषय बनते देर नहीं लगता। बाहर निकलते पेट से व्यक्ति फिट नहीं लगता और ना जाने कितने ही स्टाइलिश कपड़े हैं जिन्हें पहनने से उसे मन मारना पड़ता है। खासकर लड़कियां बाहर निकलते पेट से परेशान रहती हैं। ऐसे में यहां कुछ आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं जो बेली फैट को कम कर सकते हैं। आपको ना ही पूरी तरह अपना खानपान बदलना होगा और ना ही जिम में घंटों पसीना बहाना होगा। आपको पेट कम करने के लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही आप कुछ ड्रिंक्स से भी बेली फैट कम कर सकते हैं-

वॉक करना शूरू करें

वॉकिंग से कई गुना तक फैट कम हो सकता है। रोजाना वॉक करने से शरीर शेप में आना शुरू होता है और शरीर के इंचेस कम होने लगते हैं। आप पार्क ना जाना चाहें तो घर में ही वॉक कर सकते हैं। लेकिन पार्क जाना बेहतर रहेगा। क्योंकि वहां आपको ऐ अच्छा वातावरण मिल सकता है।

गुनगुना पानी पीएं

गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने पर पेट पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन, पानी किस वक्त जरूर पीना चाहिए यह कम ही लोग जानते हैं। कुछ भी खाने के 20 मिनट बाद अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं तो इसका असर पेट पर तेजी से दिखेगा। इसके साथ ही आप सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना शुरू कर दें। 15 दिन में ही असर दिखने लगेगा।

Read More:- Vitamin-E Benefits: इम्यूनिटी को बूस्ट करेगी विटामिन-ई से भरपूर सब्जियां-फल, चेहरा भी दमकेगा

फाइबर का करें सेवन

खानपान में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और अन्य चीजें पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं जिससे फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आप अल्सी या चिया सीड्स भी लेना शुरू कर दें।

दिन में जरूर खाएं एक फल

कोशिश करें कि दिनभर में आप कम से कम एक बार कोई मौसमी फल जरूर खाएं। सेब, अमरूद और नाशपाती वगैरह सालों साल मिल जाते हैं और यह फल फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत हैं। फल सुबह 11 बजे के करीब और शाम 4 से 5 के बीच खाया जा सकता है।

प्रोटीन को करें खाने में शामिल

प्रोटीन फैट कम करने में असरदार होता है। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है और यह मसल्स को मजबूती भी देता है। इसके लिए अंडे, दूध और ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नींद पूरी लें

अक्सर व्यक्ति वजन घटाने के लिए हर जद्दोजहद कर लेता और फिर भी वजन टस से मस नहीं होता। इसकी वजह नींद की कमी हो सकती है। अपनी नींद जरूर पूरी करें। नींद पूरी रहेगी तो सेहत भी दुरुस्त रहने लगेगा। कोशिश करें कि आप 8 घंटे की नींद पूरी लें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इस तरह से बनाएं ड्रिंक, जरूर करें सेवन, गायब हो जाएगा फैट

सामग्री

ड्रिंक को बनाने के लिए 1 स्ट्रॉबेरी, 5 से 7 पुदीना की पत्तियां, आधा संतरा, 1 बड़ा गिलास पानी, 1 टीस्पून चिया सीड्स की जरूरत पड़ेगी।

ड्रिंक बनाने की विधि

इन सभी चीजों को पानी में मिलाएं और 3-4 घंटे के लिए छोड़ दीजिए। अब आप इस पानी को पूरा दिन एक-एक सिप करके पी सकते हैं। इससे आपको अपने वजन में कुछ हफ्तों में अंतर महसूस होने लगेगा।

स्ट्रॉबेरी के पोषक तत्व

स्ट्रॉबेरी लो कैलोरी फल है। आपको बता दें कि एक कप स्ट्रॉबेरी में 50 कैलोरी होती है। साथ ही फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी को खाने के बाद लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है।

पुदीने के पोषक तत्व

आपको बता दें कि पुदीना के दो बड़े चम्मच केवल 2 कैलोरी प्रदान करते हैं। ऐसे में यह पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

चिया सीड्स

चिया सीड्स खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

संतरे

संतरा विटामिन B (1, 2, 3, 5, 6, 9) और C से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, पानी, फाइबर, एनर्जी, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और जिंक जैसे अन्य पोषक तत्व होते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button