लाइफस्टाइलसेहत

Beetroot: क्या है सही तरीका चुकंदर खाने का?अधिकतर लोग करते है यह गलती; जान कर आप ही हो जाएंगे हैरान 

कच्चा चुकंदर खाने के कई फायदे होते हैं क्योंकि यह पोषक तत्वों का भंडार होता है। जिसके पेट से रिलेटेड दिक्कत होती है। उसको पानी में उबाल चुकंदर खाना चाहिए जिससे यह आसानी से पच सकता है।

Beetroot:क्या चुकंदर कच्चा खाना चाहिए या उबालकर?

Beetroot: चुकंदरt को सुपरफूड कहा जाता है  यह खून बढ़ाने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक में मदद करता है। लेकिन अक्सर एक सवाल लोगों के मन में रहता है: क्या चुकंदर कच्चा खाना चाहिए या उबालकर? कई लोग इसे पकाने में गलती कर बैठते हैं, जिससे इसके पोषक तत्वों का नुकसान हो सकता है। अगर आप चुकंदर के सभी पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो उसे कच्चा खाना बेहतर है। हां, यदि पेट संवेदनशील है या पाचन में दिक्कत होती है, तो हल्का स्टीम किया हुआ चुकंदर चुनें।

कच्चा चुकंदर खाने के फायदे

ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं
कच्चे चुकंदर में फोलेट, विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और नाइट्रेट्स की मात्रा पूरी बनी रहती है। उबालने या पकाने पर इनमें से कई जरूरी पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं।

  1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल
    कच्चे चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स कर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। 
  2. शरीर को डिटॉक्स करता है
    कच्चा चुकंदर लिवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।

  1. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में असरदार
    कच्चा चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करने में सहायक है। 

    Read More: Ayurvedic Meal Timing: आयुर्वेद के अनुसार भोजन का सही समय, कब और क्या खाएं?

क्या चुकंदर उबालकर खाना चाहिए ?

नुकसानदायक नहीं, लेकिन उबालने से उसके कई जरूरी पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं, खासकर विटामिन C और फोलेट। अगर आपको पका कर ही खाना है, तो कोशिश करें कि उसे स्टीम करें या थोड़ा ही उबालें, ताकि पोषक तत्व कम से कम नष्ट हों।

जिन लोगों को गैस, ब्लोटिंग या पेट की समस्या होती है, उनके लिए उबला हुआ चुकंदर कच्चे की तुलना में ज्यादा आरामदायक होता है।


उबालने से चुकंदर का स्वाद थोड़ा और मीठा और मुलायम हो जाता है, जो बच्चों और बुजुर्गों को पसंद आता है।


हल्का उबला हुआ चुकंदर अब भी फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है — खासतौर पर अगर आप उसे ज्यादा देर तक नहीं पकाते।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button