लाइफस्टाइल

Beauty tips : सेहत ही नहीं खूबसूरती का भी खज़ाना है पालक,जानिए कैसे चुटकियों में बनाएं जादुई फेस मास्क

हमारे सेहत के अलावा पालक स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन-के से भरपूर इस सब्जी में आयरन, फोलेट और पोटेशियम अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है।

Beauty tips : खूबसूरती में चार चांद लगा देगा पालक, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

हमारे सेहत के अलावा पालक स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन-के से भरपूर इस सब्जी में आयरन, फोलेट और पोटेशियम अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है।

चेहरे पर ग्लो के लिए पालक है जरूरी –

हरी सब्जियों में पालक को सेहत का खजाना माना जाता है।  इसमें कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से बहुत फायदे होते हैं। पालक खाने से शरीर को पोषण तो मिलती  है इसके अलावा त्वचा और बालों के लिए भी जबरदस्त फायदा मिलता है। इस पालक में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन-के से भरपूर होते है। और इस सब्जी में आयरन, फोलेट और पोटेशियम भी अच्छी-खासी मात्रा में पाये जाते है।अगर आपको भी चेहरे पर निखार लाना है और खूबसूरती में चार चांद लगाना है तो पालक के फेस मास्क बेहद ही कारगर साबित हो सकते हैं। तो  जानिए फेस मास्क बनाने का बेहद आसान तरीका

Read more:- Odisha New Governor: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा के राज्यपाल हुए नियुक्त

दही-पालक फेस मास्क बनाने का तरीका –

इस पेस्ट को  बनाने के लिए पालक के पांच पत्ते के हिसाब से तीन चम्मच दही लें। और फिर दोनों चीजों ग्राइंड करके पेस्ट बना ले,फिर इस पेस्ट को कम से कम 5 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को घीरे -धीरे धो ले। इस पेस्ट से चेहरे का पिगमेंटेशन कम होगा और खूबसूरती बढ़ सकती है।

शहद-पालक मास्क बनाने का तरीका –

इस पेस्ट में पालक के चार पत्ते लेकर उसका पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट में एक चम्मच शहद, नारियल तेल और ऑलिव ऑयल के साथ थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट के लिए फेस पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। चेहरा धोने से पहले गुनगुने पानी में भिगी टॉवल से भाप जरुर लेना चाहिए। चेहरे से एक्ने को कम करने में यह पेस्ट कारगर होता है।

बेसन-पालक मास्क बनाने का तरीका –

इसमें पालक का थोड़ा पतला पेस्ट बनाकर उसमें बेसन और दही मिलाया जाता है। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगाएं। बेसन जब सूख जाए तब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस मास्क डेड स्किन और फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button