लाइफस्टाइल

Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए आंखों में इस तरह से लगाएं काजल, देखते ही हर कोई करेगा तारीफ, जानें क्या हैं इसके फायदे

Beauty Tips: आंखों में काजल लगाने से आंखें खूबसूरत दिखती हैं। लेकिन कई बार गलत तरीके से काजल लगाने पर आंखों का काजल फैल जाता है। इससे बचने के लिए आप ये ट्रिक्स अपना सकती हैं।

Beauty Tips: आंखों में काजल लगाने से चार गुणा बढ़ जाती है खूबसूरती


मेकअप करना तो सभी लड़कियों को बेहद पसंद होता है। इसके लिए हम कई तरह के मेकअप लुक्स को रीक्रिएट भी करते हैं। वहीं मेकअप की बात करें तो इसमें आंखों का रोल अहम होता है। इसके लिए आपको इंटरनेट पर कई तरह के लुक्स नजर आ जाएंगे। वहीं कई बार हम हैवी मेकअप करना पसंद नहीं करते हैं और केवल आंखों में काजल को ही लगा लेते हैं। क्या आप जानती हैं कि आजकल काजल लगाने के भी कई स्टाइल होते हैं और इसे आंखों के हिसाब से कई तरीके से भी लगाया जा सकता है? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को पढ़ें जिसमें हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं काजल लगाने के कुछ नए ट्रिक्स।

आंखों को बनाएं खूबसूरत

आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां मस्कारा, काजल, लाइनर आदि चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इन सब चीजों को आंखों पर लगाकर वे अपनी आंखों को सुंदर बनाने का प्रयास करती हैं लेकिन कई बार काजल लगाते वक्त लड़कियां कुछ गलती कर जाती है, जिससे उनका काजल फैल जाता है या खराब दिखाई देता है। इस वजह से आंखों के आसपास की स्किन भी काली दिखने लगती है। इससे बचने के लिए आपको काजल लगाने से पहले अपनी आंखों को अच्छे से साफ करना होगा। इसके बाद डार्क सर्कल्स को फाउंडेशन और कंसीलर की मदद से क्लियर करना होगा, ताकि काजल लगाने के बाद आपकी आंखों के आसपास की स्किन और ज्यादा काली ना दिखे और आपको काजल लगाने के बाद ऊपर से कुछ और लगाना ना पड़े, डार्क सर्कल्स को कवर करने के बाद आपको आंखों की वाटर लाइन पर हल्का काजल लगाना होगा।

इनर कॉर्नर पर लगाएं काजल

अगर आपकी आंखें बहुत ज्यादा छोटी है, तो आप इनर कॉर्नर पर काजल लगाने से बचें। इससे आपका काजल खराब दिख सकता है। अगर आप काजल को लंबे समय तक रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको काजल की दूसरी लेयर लगानी होगी। यही नहीं जिन लोगों की आंखें छोटी हैं और वह अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो आंखों के बाहरी हिस्से पर हल्का कोट जरूर लगाएं। इससे आंखें बड़ी दिखने लगेगी।

ऐसे करें काजल का इस्तेमाल

आप अगर अपनी आंखों को और ज्यादा खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आंखों की ऊपरी वाली वाटर लाइन पर काजल लगा सकती हैं। इससे आंखों में चमक देखने को मिलेगी। जब आप काजल लगाएं, तो आंखों के नीचे वाले हिस्से को खींचे उसके बाद काजल लगाएं। अगर आप ऊपरी वाली वाटर लाइन पर काजल लगाते हैं, तो उंगलियों से आंखों को ऊपर की तरफ खींचे, फिर काजल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका काजल सही ढंग से लगेगा और फैलेगा भी नहीं। काजल लगाते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि आंखों में काजल जाने से आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

विंग आई लुक

अगर आप केवल ब्लैक कलर का काजल लगाना पसंद करती हैं तो सबसे पहले आप आंखों की टाइट-लाइनिंग करें और फिर ही आईलाइनर लगाने के बाद काजल लगाएं। बता दें कि आप केवल आंखों की वाटर लाइन पर ही काजल को लगाएं और आखिर में जाकर उसे आउटर कार्नर की तरफ से हल्का सा स्मज कर विंग के साथ जोड़ दें। स्मज करने के लिए आप पतले स्म्जर ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं आंखों के लिड एरिया पर आप सबसे पहले ब्राउन न्यूड कलर की आईशैडो से बेस जरूर तैयार करें ताकि आंखों को एक परफेक्ट डेप्थ मिल जाएं।

ये हैं आंखों में काजल लगाने के फायदे

काजल तनाव से राहत देता है और आंखों को आराम देता है।

यह पलकों को मजबूत बनाता है और उन्हें घना बनाता है।

काजल अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण आंखों के इन्फेक्शन को रोकता है।

काजल आंखों के कोनों में गंदगी के रूप में जमा कीटाणुओं को मारने में फायदेमंद है।

यह आंखों की कुछ बीमारियों को रोकने और उनका इलाज करने में मदद करता है।

यह आंखों को ठंडा और साफ रखता है।

आंखों के लिए काजल का इस्तेमाल उन्हें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और धूल को उनमें एंटर करने से रोकता है।

यह आंखों को मजबूत बनाता है और विजन में सुधार करता है।

काजल आंखों में सूजन और आंखों से पानी आने का भी इलाज करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button