लाइफस्टाइल

April Fool 2024: 1 अप्रैल को ही क्यों होता है ‘अप्रैल फूल डे’? जानें इस दिन का रोचक किस्सा

April Fool 2024: पहले यह दिन फ्रांस और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में ही मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे दुनियाभर के देशों में अप्रैल फूल डे मनाया जाने लगा। 'अप्रैल फूल डे' (1 April) मनाए जाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। यह दिन आपस में मस्ती-मज़ाक करके मनाया जाता है।

April Fool 2024: अप्रैल फूल पर दोस्तों को बनाना है मूर्ख? तो जान लीजिए जबरदस्त फनी आइडियाज

1 अप्रैल को दुनियाभर में मूर्ख दिवस यानी ‘अप्रैल फूल डे’ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, करीबियों या फिर परिवार के सदस्यों को बेवकूफ बनाकर सेलिब्रेट करते हैं। लोगों के साथ प्रैंक (Prank) या मजाक करने के बाद उत्साह में वो अप्रैल फूल डे कहकर चिल्लाते भी हैं। पहले यह दिन फ्रांस और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में ही मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे दुनियाभर के देशों में अप्रैल फूल डे मनाया जाने लगा। ‘अप्रैल फूल डे’ (1 April) मनाए जाने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। यह दिन आपस में मस्ती-मज़ाक करके मनाया जाता है। सभी लोग एक-दूसरे को बेवकूफ बनाने के बहाने ढूंढते हैं। इस दिन कुछ लोग फोन पर मैसेज और प्रैंक के जरिए वेबकूफ बनाते हैं। अप्रैल फूल डे अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह मनाते हुए विश करते हैं। आखिर, अप्रैल फूल डे मनाते क्यों हैं? आइए जानते हैं इस दिन को मनाने के अलग-अलग कारण-

इस तरह अप्रैल फूल डे मनाने की हुई शुरुआत

1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे क्यों मनाया जाता है, इसका कोई सबूत तो नहीं है, लेकिन इसके पीछे कहानियां कई प्रचलित हैं। एक कहानी के अनुसार, इसकी शुरुआत 1381 में हुई थी। उस समय के राजा रिचर्ड जीती और बोहेमिया की रानी एनी ने घोषणा की थी कि वह 32 मार्च 1381 को सगाई करने वाले हैं। यह खबर सुनकर जनता खुशी से झूम उठी थी, लेकिन जब 31 मार्च 1381 का दिन आया, तब लोगों के समझ में आया कि 32 मार्च तो आता ही नहीं। इसके बाद वह समझ चुके थे कि हमें मूर्ख बनाया गया है। वहीं, 32 मार्च यानी 1 अप्रैल मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

कुछ किस्सों की मानें तो अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1392 में ही हो गई थी। कुछ कहानियों के अनुसार, अप्रैल फूल डे मनाने का सिलसिला 1582 में फ्रांस से शुरू हुआ था, जिस दौरान पोप चार्ल्स ने रोमन कैलेंडर की शुरुआत की थी। हालांकि, 19वीं शताब्दी आते-आते अप्रैल फूल डे मनाने का चलन काफी प्रचलित हो चुका था। इसके बाद से अप्रैल फूल डे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा।

Read More:- Skin Care: 35 की उम्र में दिखना चाहती हैं जवां, इन चीजों को करें फॉलो, हमेशा ग्लो करेगा स्किन

दुनियाभर में अप्रैल फूल डे मनाने के तरीके भिन्न

अप्रैल फूल डे 1 अप्रैल को दुनियाभर में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। पहले यह दिन फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों में मनाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे अन्य देशों ने भी मनाना शुरू कर दिया। अप्रैल फूल डे न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी देशों में 12 बजे तक ही मनाया जाता है। वहीं अमेरिका, कनाडा, रूस और अन्य यूरोपीय देशों में अप्रैल फूल डे को दिन भर मनाया जाता है, जबकि भारत में भी अप्रैल फूल दिवस को लोग मस्ती-मजाक करते हैं।

…तो ऐसे करते हैं मजाक

इटली, फ्रांस और बेल्जियम जैसे देशों में लोगों को बिना बताए उनकी पीठ पर कागज की मछली चिपकाकर मजाक उड़ाया जाता है। वहीं, यूक्रेन में अप्रैल फूल मनाने के लिए खासतौर पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जाती है। साथ ही स्पेन में अप्रैल फूल 28 दिसंबर को डे ऑफ होली इनोसेंट के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा डेनमार्क में 1 मई को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है तो पश्चिम एशियाई देश फारसी नववर्ष के 13वें दिन यानी 1 और 2 अप्रैल को एक-दूसरे पर तंज करते हुए अप्रैल फूल मनाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अप्रैल फूल के आइडियाज

  • आप सुबह जब घर वालों के लिए चाय बनाएं तो उसमें चीनी की जगह नमक डाल दीजिए, फिर प्लेट में अच्छे से सजाकर क्रीम बिस्किट रख दीजिए। आपको बता दें क्रीम बिस्किट की क्रीम निकालकर उसमें टूथ पेस्ट लगा दीजिए। इस तरीके से आप सुबह की शुरुआत लोगों को मूर्ख बनाकर कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप दोस्त को मूर्ख बनाने का जबरदस्त तरीका अपना सकते हैं वो है नेलपेंट प्रैंक। इसमें करना ये है कि एक ब्राइट कलर का नेल पेंट लीजिए उसे वैक्स पेपर पर लगाकर सूखा लीजिए फिर उसे लैपटॉप की स्क्रीन पर लगा दीजिए। अब जब आपका दोस्त काम करने के लिए लैपटॉप खोलेगा उसे लगेगा कि नेल पेंट गिर गया है। दोस्त को विश्वास दिलाने के लिए बगल में नेल पेंट की शीशी रख दीजिए।
  • एक और तरीका है आप एक कागज के टुकड़े पर किक मी लिखकर अपने दोस्त की पीठ पर चिपका दीजिए। ऐसा करके आप उसके साथ प्रैंक कर सकते हैं। यह भी एक बेहतरीन आइडिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button