भारत

Indian Economy: जी20 शेरपा अमिताभ कांत बोले- भारत को 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने को 9-10% की वृद्धि दर की जरूरत

Indian Economy: भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए अगले तीन दशक में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत है।

Indian Economy: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को 2047 तक 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए अगले तीन दशक में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने की जरूरत है। अमिताभ कांत ने कहा कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने एक न्यूज चैनल के सम्मेलन में कहा, “भारत को उच्च दर से वृद्धि करनी चाहिए। भारत को तीन दशक तक हर साल 9-10 प्रतिशत की दर से वृद्धि करनी चाहिए।”

वह कहते हैं कि भारत 2027 तक जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पीटीआई एजेंसी के अनुसार एक मीडिया समिट में अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को उच्च दर से विकास करना चाहिए। इसके लिए भारत को साल दर साल 9-10 प्रतिशत की दर से विकास करने की आवश्यकता है। वह कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 2023 के अंतिम तीन महीनों में उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

Read More:- Hindi News Today: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में देर रात मौत, आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा शव, पढ़ें आज की अन्य बड़ी खबरें

अक्टूबर-दिसंबर में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर

यह पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज है। इस तेजी के बाद अक्टूबर-दिसंबर में विकास दर ने चालू वित्त वर्ष के अनुमान को 7.6 प्रतिशत तक ले जाने में मदद करेगा। अक्टूबर-दिसंबर, 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले डेढ़ साल का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे चालू वित्त वर्ष के वृद्धि दर के अनुमान को 7.6 प्रतिशत तक ले जाने में मदद मिली है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भारतीय अर्थव्यवस्था 3,600 अरब डॉलर

जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, “हमारी महत्वाकांक्षा यह होनी चाहिए कि 2047 तक हम न केवल 35,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनें, बल्कि हम प्रति व्यक्ति आय को वर्तमान के 3,000 डॉलर से बढ़ाकर 18,000 डॉलर तक पहुंचाने में सक्षम हों।” फिलहाल भारतीय अर्थव्यवस्था 3,600 अरब डॉलर की है। अमिताभ कांत ने कहा कि भारत को वृद्धि का चैंपियन बनने के लिए कम से कम 12 राज्यों की जरूरत है, और उन्हें 10 प्रतिशत से अधिक की दर से वृद्धि करनी होगी।

भारत को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार की जरूरत

उन्होंने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों की वृद्धि दर ऊंची होनी चाहिए। “यदि ये राज्य 10 प्रतिशत से अधिक की दर से वृद्धि करें, तो भारत 10 प्रतिशत से अधिक की दर से आगे बढ़ेगा।” इसके अलावा अमिताभ कांत ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद भारत को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में भारी सुधारों की शुरुआत करनी चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button