लाइफस्टाइल

Causes Of Acne: धूल मिट्टी के अलावा पिंपल्स का कारण बनते हैं ये फूड्स, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Causes Of Acne: अगर आप भी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपको ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट से हटा देना है। इससे आप त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से निजात पा सकेंगी।

Causes Of Acne: पिंपल्स को बढ़ावा देते हैं ये फूड आइटम्स, ऐसे पाएं छुटकारा

शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे खूबसूरत दिखने की चाहत नहीं होती। इन दिनों हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए कई सारे उपाय अपनाते हैं। लड़का हो या फिर लड़की आजकल सभी अपने लुक को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी कई बार हमारी त्वचा कई तरह की समस्याओं का शिकार होने लगती है। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से इन दिनों लोग कई सारी स्किन प्रॉब्लम्स का शिकार होने लगे हैं।

अगर आप भी त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपको ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट से हटा देना है। इससे आप त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से निजात पा सकेंगी। आइए जानते हैं विस्तार से-

क्या होते हैं मुंहासे? Acne Causing Foods

मुंहासे त्वचा गंदगी और कई अन्य कारणों से पैदा होने वाली एक समस्या है, जो कि बालों के रोम, डेड स्किन सेल्स और त्वचा पर अतिरिक्त तेल के कारण होते हैं। हालांकि चेहरे में मुंहासे कोई उम्र के साथ होने वाली कोई बीमारी नहीं है। चेहरे में मुंहासे आने के पीछे धूल-मिट्टी, प्रदूषण, हार्मोन्स में असन्तुलन और आपका खानपान भी हो सकता है। जी हां कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो इसे मुंहासों को पैदा करते हैं।

पिंपल्स को बढ़ावा देते हैं ये फूड आइटम्स

रिफाइंड शुगर Acne Causing Foods

पिंपल्स की समस्‍या का कारण रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और शुगरी फूड्स भी हो सकते हैं। यानि कि ब्रेड, पास्ता, वाइट नूडल्स, सोडा, और शुगरी ड्रिंक जैसे गन्ने का जूस, मेपल सिरप और शहद मुंहासों को बढ़ावा दे सकते हैं। रिफाइंड शुगर आपके खून में तेजी से अवशोषित होते हैं जो ब्‍लड शुगर के स्तर को बढ़ाते हैं। जब ऐसा होता है, तो इंसुलिन का स्तर भी बढ़ जाता है और यह मुंहासे का कारण बनता है। इंसुलिन एण्ड्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है, जो मुंहासे के विकास में योगदान देता है।

फास्ट फूड्स Acne Causing Foods

मुंहासे को बढ़ाने में फास्ट फूड का अधिक सेवन करना भी शामिल है। फास्ट फूड पूरी तरह से फैट, रिफाइंड कार्ब्स और कैलोरी से भरे होते हैं। फास्ट फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, नगेट्स, हॉट डॉग, मिल्कशेक, सोडा, आदि मुँहासे के विकास को बढ़ा सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि इन फास्ट फूड के सेवन से मुंहासे के विकास में 24% की वृद्धि हो सकती है।

अंडे Acne Causing Foods

इसमें एक एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रोटीन पाया जाता है, जिसे एल्ब्यूमिन, बायोटिन और प्रोजेस्टेरोन कहते हैं। ये सभी मुंहासों को ट्रिगर कर सकते हैं।

Read More:- Lassi Benefits In Summer: गर्मी में लस्सी पीने से स्वास्थ्य को मिलते हैं गजब के फायदे, शरीर को मिलेगी ताजगी और ठंडक

डेयरी प्रोडक्ट्स Acne Causing Foods

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी आपके मुंहासों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। यदि आपके चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं, तो आप डेयरी उत्पादों से बचें, क्‍योंकि इसमें mTORC 1 नामक एंजाइम होता है, जो मुंहासों के विकास में मदद करता है। इसलिए यदि आप दूध नहीं पीते हैं या पनीर नहीं खाते हैं, तो ऐसे बहुत सारे खाद्य पदार्थ हैं, जो डेयरी उत्पाद में शामिल हैं। इसलिए अगर आपके चेहरे में मुंहासे हो रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आप गलती से भी दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन न करें।

पीनट बटर Acne Causing Foods

इसमें मौजूद एंड्रोजन सीबम का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे स्किन और भी ऑयली होती है और मुंहासे को बढ़ावा मिलता है।

शराब Acne Causing Foods

शराब और मुंहासों का कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन फिर भी शराब शरीर में ऐसे ट्रिगर कर सकता है, जो मुंहासों को बढ़ावा देते हैं जैसे हार्मोनल असंतुलन, कमजोर लिवर और इम्यून सिस्टम आदि।

ओमेगा 6 Acne Causing Foods

आप सोच रहे होंगे, कि क्या ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर आहार भी मुंहासे को बढ़ावा देता है? तो इसका जवाब है, हां… ओमेगा 6 वसा की अधिकता मुंहासों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। ओमेगा 3 युक्‍त खाद्य पदार्थों से मुंहासे की समस्‍या गंभीर हो सकती है। मुंहासों से निपटने के लिए सैल्‍मन, जैतून का तेल, नट्स का सेवन करें, जिसमें ओमेगा 3 अधिक और ओमेगा 6 कम मात्रा में पाया जाता है।

सप्लीमेंट्स Acne Causing Foods

व्हे प्रोटीन और बायोटिन जैसे सप्लीमेंट्स केराटिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं, जिससे हाइपरकेराटोसिस की समस्या हो सकती है और यह मुंहासो का एक मुख्य कारण है।

पिंपल्स को कम करते हैं ये फूड्स

We’re now on WhatsApp. Click to join

ग्रीन टी है फायदेमंद

एंटीऑक्सिडेंट शरीर में विकसित फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने की क्षमता रखते हैं। इसलिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार का सेवन आपको मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, ग्रीन टी, स्थिति को और खराब होने से रोकती है। ग्रीन टी में पॉलीफेनोल सीबम उत्पादन और त्वचा की सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है।

हल्दी

हल्दी में पाया जाने वाला घटक करक्यूमिन, एक पॉलीफेनोल मुंहासों के लिए सबसे अच्छा इलाज है। यह बैक्टीरिया के विकास को कम करने के लिए जाना जाता है, जो मुंहासे के विकास को कम करता है।

फर्मेंटेड फूड

प्रोबायोटिक्स, आंत में अच्‍छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। आंत और त्वचा के बीच एक संबंध है। यदि आपकी आंत या पाचन स्वास्थ्य सही नहीं है, तो निश्चित रूप से आपको मुंहासे हो सकते हैं। इसलिए, अपने पेट के स्वास्थ्य के लिए प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड जैसे दही, सॉरक्रैट, चीज, इडली आदि को शामिल करें जो बदले में मुंहासे का इलाज करते हैं।

ओमेगा 3 वसा Acne Causing Foods

ओमेगा 3 सूजन को कम करने में मदद करता है और इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो कि मुंहासे के विकास को कम करते हैं और अगर आपको मुंहासे हों, तो अपने आप तरह-तरह की क्रीम को चुनने के बजाय संतुलित आहार को चुने और उसे समाधान बनाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button