लाइफस्टाइल

अगर आप भी जीना चाहते हैं 100 साल से ज्यादा, तो आज से ही शुरू कर दें ये काम: 100 year long life

100 वर्ष से अधिक समय तक जीने वाले लोगों का कहना है कि लंबी उम्र पाने का कोई राज़ नहीं है, बस कुछ आसान से काम करने होते हैं जो हम सभी कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या?

100 year long life:ये खास टिप्स आप की उम्र में लगा देगी चार चांद, बस करना होगा आसान सा ये काम


100 year long life:आज के समय में 100 साल जीना अपने आप में बड़ी बात हैं। लंबी उम्र जीने के लिए जानकार सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट बनाने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या कोई ऐसा तरीका है जिसकी मदद से 100 साल से भी ज्यादा जीवन जिया जा सकता है। द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले एक शख्स 100 साल के हो गए हैं और हाल ही में उन्होंने ‘आस्क अंकल जैक’: 100 इयर्स ऑफ विजडम’ नामक एक किताब भी प्रकाशित की है जिसमें उन्होंने अपनी लंबी लाइफ के बारे में कुछ बातें बताई हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया में रहने वाले वान नॉर्डहाइम ने 31 जुलाई, 2023 को लॉस एंजिल्स चिड़ियाघर में अपना 100 वां जन्मदिन मनाया।

रोजाना व्यायाम करना

100 वर्ष से अधिक उम्र तक स्वस्थ जीने के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम बेहद महत्वपूर्ण है। ब्लू ज़ोन के अधिकांश लोग प्रतिदिन कोई-न-कोई व्यायाम अवश्य करते हैं। चाहे वो सुबह की सैर हो, योगा, तैराकी, साइकिलिंग या कोई अन्य एक्टिविटी – रोजाना 30 से 60 मिनट तक का मध्यम स्तर का कार्डियो व्यायाम उनकी दिनचर्या का हिस्सा मानते है।

फास्टिंग

ब्लू जोन में 100 वर्ष से अधिक आयु तक जीने वाले कुछ लोगों के दिनचर्या में उपवास भी शामिल है। शोधों से पता चला है कि उपवास, खासकर इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे 16:8 आदि शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वे कभी भी 100 प्रतिशत अपना पेट नहीं भरते हैं वे 80 प्रतिशत ही भोजन करते हैं।

भरपूर नींद लेना

100 वर्ष से अधिक आयु वाले ब्लू जोन क्षेत्रों के निवासियों की एक आदत है कि वे प्रतिदिन 7-8 घंटे गहरी नींद लेते हैं। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव हार्मोन का स्तर भी कम होता है। इससे दिल की धड़कन और रक्तचाप दोनों कंट्रोल में रहते हैं। इसलिए, भरपूर नींद लंबी आयु की कुंजी है।

खाने में प्लांट बेस्ड फूड

ब्लू जोन में रहने वाले लोगों की डाइट का करीब 95 प्रतिशत सिर्फ प्लांट बेस्ड फूड होते हैं। जिनमें सलाद, हरी सब्जियां, फल, फलियां, साबुत अनाज, नट्स आदि शामिल होते हैं।

समाजिक संबंध

ब्लू जोन में रहने वाले लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संपर्क में रहते हैं। इससे उनमें भावनात्मक निकटता, सहयोग और सहानुभूति बनी रहती है। इन सामाजिक संबंधों के कारण वे अकेलापन और अवसाद जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। यही वजह है कि उनके पास 100 वर्ष से ज्यादा का स्वस्थ जीवन होता है।

बाहर समय बिताना

अंकल जैक इसे सेलफोन या “मैजिक मिरर” के उपयोग से बचने के लिए एक अच्छा तरीका मानते हैं। वह स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं।

Read More: दही और सूखे मेवे – साबुदाने के कटलेट्स करेगा आपके पतलेपन को दूर, मीनू में रखें ये खास चीज: Sabudana Curd Cutlet

प्रकृति में रुचि

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकल जैक बचपन से ही प्रकृति से आकर्षित रहे हैं। यहां तक कि उसके घर के पास एक चिड़ियाघर भी था जिसमें पोसम, कोयोट, उल्लू, बाज, स्कंक, लोमड़ी और बंदर था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button