साहित्य और कविताएँ

चलो आज याद करे महात्मा गांधी के अल्फाज़ो को

महात्मा गांधी के अल्फाज़ो की महत्व


महात्मा गांधी ने हमारे देश को आज़ाद करने के लिए बहुत कुछ किया। गांधी के लिए हमारे मन में जो इज़्ज़त है उसको कोई कम नहीं कर सकता। हमें उसने इतना प्यार था कि कब वो हम सब के बापू बन गए, पता ही नहीं चला। और शायद तभी बापू को इस राष्ट्र का पिता माना जाता है। उन्हें ये दर्जा बिलकुल सही मिला है। वो हमेशा से ही प्रेम और अहिंसा में विश्वास रखते थे। महात्मा गांधी के अल्फाज़ो की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती है। उनका हर लफ्ज़ आज हमारे लिए ज्ञान के समान है।

चलो आज याद करे महात्मा गांधी के अल्फाज़ो को
महात्मा गांधी

तो चलिए आज याद करे महात्मा गांधी के अल्फाज़ो को:-

  1. अपने दोष हम देखना नहीं चाहते और दूसरों के दोष देखने में हमें मज़ा आता है। बहुत सारे दुःख इसी कारण से पैदा होते है।
  2. विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी है।
  3. अपने प्रयोजन में दृढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।
  4. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
  5. मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता।
  6. आप मानवता में विश्वास मत खोइए। मानवता सागर की तरह है; अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।
  7. आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
  8. पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं।
  9. हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।
  10. जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी, दुनिया में अमन आ जायेगा।
  11. जो लोग अपनी प्रशंसा के भूखे होते हैं, वे साबित करते हैं कि उनमें योग्यता नहीं है।
  12. सुख बाहर से मिलने की चीज नहीं, मगर अहंकार छोड़े बगैर इसकी प्राप्ति भी होने वाली नहीं। अन्य से पृथक रखने का प्रयास करे।
  13. जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता | दुःख के बिना सुख नहीं होता।
  14. कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
  15.  खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button