मनोरंजन

दीपिका पादुकोण से लेकर अक्षय कुमार तक इन बॉलीवुड सितारों के पास नहीं है भारत की नागरिकता

जानें इन बॉलीवुड सितारों के पास है कौन से देश की नागरिकता है


बॉलीवुड इंडस्ट्री भला किसे पंसद नहीं है। लोग सालों मेहनत करते है तब जाकर उनको बॉलीवुड या फिर टीवी की दुनिया में एक मौका मिलता है। अगर हम बात करे बॉलीवुड सितारों की या बॉलीवुड फिल्मों की तो वो कभी खत्म ही नहीं होगी। लेकिन आज हम बात करने वाले है उन बॉलीवुड सितारों की जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। यूं तो आपने देखा होगा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में देश भक्ति पर आधारित कई फिल्में बनती रहती है लेकिन क्या आपको पता है इन देश भक्ति पर आधारित फिल्मों में काम करने वाले सितारों के पास भारत की नागरिकता तक नहीं होती। तो चलिए आज बात करते है उन सितारों के बारे में जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।

अक्षय कुमार: ये बात तो शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है और न ही ये बात किसी से छुपी हुई है कि अक्षय कुमार देश से कितना प्यार करते है। वह अक्सर देश के सोल्जर के लिए मदद करते नजर आते हैं। और उन्होंने कई सारी देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन ये जान कर आपको भी हैरानी होगी की अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं है। कई साल पहले अक्षय ने भारत को छोड़ कर कनाडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। ऐसे में भारतीय कानून के हिसाब से न तो अक्षय एक भारतीय नागरिक है और न ही उनको वोट देने का अधिकार है।

इमरान खान: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री लेकिन वाले और फिर बॉलीवुड से अचानक से गायब होने वाले एक्टर इमरान खान के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। इमरान खान के पास यूएस की नागरिकता है।

और पढ़ें: जानें उन टीवी सितारों के बारे में, जिन्होंने रचाई पब्लिसिटी के लिए शादी

आलिया भट्ट: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भला कौन नहीं जनता। उन्होंने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराया है। क्या आपको पता है। आलिया भट्ट के पास भारत देश की नागरिकता नही है। आलिया भट्ट के पास इंग्लैंड की नागरिकता है। दरअसल आलिया की माँ सोनी राजदान का जन्म इंग्लैंड में हुआ था जिसके कारण न सिर्फ सोनी राजदान के पास बल्कि आलिया भट्ट भी इंग्लैंड की नागरिकता है।

दीपिका पादुकोण: आज के समय पर दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी है। आज के समय पर भारत में दीपिका पादुकोण को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है दीपिका पादुकोण के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। खबरों के अनुसार दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था इसलिए उनके पास उस देश की नागरिकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button