लाइफस्टाइल

Kartik Month 2022 : शुरू हो गया है कार्तिक मास, जानें भगवान विष्णु के इस प्रिय महीने के कुछ महत्व और नियम

Kartik Month 2022 :कार्तिक मास में है तुलसी पूजन का बड़ा महत्व, पूजा करने से होते हैं सफल हर कार्य


Highlights –

. हर साल शरद पूर्णिमा के बाद से शुरू हो जाता है कार्तिक का महीना।

.  इस साल कार्तिक का महीना 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है और 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो जाएगा।

. कार्तिक के महीने को हिन्दू धर्म में सबसे पावन माना जाता है।

Kartik Month 2022 :हर साल शरद पूर्णिमा के बाद से शुरू हो जाता है कार्तिक का महीना और इस साल कार्तिक का महीना 10 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है और 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो जाएगा। । कार्तिक के महीने को हिन्दू धर्म में सबसे पावन माना जाता है।

स्कंद पुराण कार्तिक मास को सबसे सर्वश्रेष्ठ महीना मानता है। मान्यताओं के अनुसार इस माह देव तत्व बेहद मजबूत होते हैं इसलिए इस माह में मांगलिक कार्य किए जाता हैं। हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य पंचांग में मुहूर्त देखने के बाद ही किया जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सबसे शुभ महीना कहा जाता है। इस महीने में शादी – विवाह, मुंडन व गृह प्रवेश आदि सभी शुभ कार्य किये जाते हैं।

कार्तिक माह में तुलसी की पूजा अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस मास के कुछ नियम भी होते हैं जिनका पालन करना भी जरूरी होता है।

आइये जानते हैं कार्तिक माह के नियम, तुलसी पूजन का महत्व और इस माह से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण चीजें।

स्नान का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक मास में किसी पवित्र नदी में स्नान करने का बड़ा महत्व है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर नदी में स्नान संभव नहीं हो पा रहा है तो आप घर में बाल्टी में पानी के साथ दो बूंदे गंगाजल की मिलाके भी स्नान कर सकते हैं। एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वो ये है कि अगर आपने कार्तिक स्नान करने की ठानी है तो पूरे महीने सूर्योदय से पहले ही स्नान करलें। फिर इसे बाद पूजा – पाठ करें।

नियम

कार्तिक माह जितना महत्वपूर्ण है, उतने ही महत्वपूर्ण इसके नियम है। धार्मिक व सामाजिक मान्ताओं के अनुसार इस महीने मेवे खाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका स्वभाव गर्म होता है। कार्तिक माह में दाल खाने की मनाही होती है। साथ ही दोपहर को भी नहीं सोना चाहिए।

इस मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास कहा जाता है। कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा – अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु की मन से आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

तुलसी पूजन का महत्व

 इस महीने में लोग तुलसी की पूजा करते हैं और उनका विवाह भगवान विष्णु से कराते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी की पूजा सबसे उत्तम मानी जाती है और तुलसी के पौधे की  प्लांटिग तथा पूजन के लिए सबसे अच्छा महीना कार्तिक का ही होता है।

इस माह कि एक और ख़ास बात है की इस  महीने में भगवान विष्णु योग नींद से जागते है। वही माँ लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को अपना आशीर्वाद बरसाती है। यह महीना  काफी पावन माना जाता है , कहते है इस महीने में दान ,व्रत और गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

कार्तिक महीने का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इस महीने में कई हिंदू व्रत और त्योहार आते हैं। कार्तिक महीने की शुरुआत से लेकर पूर्णिमा तक लोग कई तरह की पूजा अर्चना करते हैं। कार्तिक मास में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई व्रत त्योहार आते हैं।

इसके अलावा बात करे अगर हिंदू कैलेंडर  की तो यह महीना काफी पवित्र है। इसमें आप तुलसी की पूजा करते है तो आपके घर में सुख शान्ति बनी रहती है और मनवांछित फल भी मिलता है।

यह महीना इस लिए भी पवित्र माना जाता है क्योंकि इस महीने में भगवान शिव के बड़े बेटे कार्तिक ने राक्षस तारकासुर का वध किया था। तभी से इस महीने का नाम कार्तिक पड़ा इसलिए इस महीने कार्तिक और तुलसी की पूजा की जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button