लाइफस्टाइल

अगर आप भी चाहते है एक `Perfect Relationship` तो दीपिका और रणवीर से ले रिलेशनशिप ये टिप्स


रणवीर और दीपिका है परफेक्ट कपल, ये ख़ास बाते बनाती है उन्हें अलग




जब भी कोई बॉलीवुड में परफेक्ट कपल्स और एक परफेक्ट रिलेशनशिप की बात करता है तो उसमे बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम जरूर शामिल होता है। दोनों ने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है दोनों ही एक परफेक्ट कपल्स की निशानी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर है। दोनों की मुलाकात फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और एक परफेक्ट रिलेशनशिप की नीव रखी। उसके बाद दोनों ने 14 नवम्बर 2018 को शादी रचाई और हमेशा  के लिए एक दूसरे के हो गए। अगर आप भी चाहते है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाना। तो ये टिप्स आपके काम आएंगी।

प्रोफेशनल और प्राइवेट लाइफ अलग: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक परफेक्ट कपल  है। दोनों ने एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया और फिर 2018 में दोनों ने शादी की। लेकिन दोनों ने ही आपकी प्रोफेशनल और प्राइवेट लाइफ को अगल रखा। दोनों ने रिलेशनशिप में होने के बाद साथ में काम भी किया पर दोनों काम की जगह पर दोनों बिल्कुल प्रोफेशनल ही रहें। शादी के बाद भी दोनों काम करते है परन्तु कभी भी वो अपने काम के बीच रोमांस को  नहीं आने देते। दोनों का मानना है कि काम अपनी जगह है और प्यार अपनी जगह। अगर आप भी एक ही ऑफिस में है और रिलेशनशिप में है तो आप इन बातों का ख्याल रख सकते है इससे आपकी प्रोफेशनल और प्राइवेट दोनों लाइफ सही रहेगी।

और पढ़ें: Relationship tips: क्या रिलेशनशिप में कड़वाहट आने का कारण पार्टनर से उम्मीद करना है ?


अपने पार्टनर को स्पेस दें
: रिलेशनशिप में जितना जरूरी प्यार होता है उतना ही जरूरी होता है पार्टनर को स्पेस देना। कई बार आपका अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा सवाल-जवाब करना उनको परेशान कर सकता है। इस लिए दोनों एक दूसरे को स्पेस जरूर दें। अगर आपका पार्टनर काम कर रहा हो या दोस्तों के साथ हो तो उससे स्पेस। कभी कभी एक दूसरे को उनके मन की करने दें। उन्हें जहाँ जाना हो, जिसके साथ जाना हो जाने दे और उन पर ट्रस्ट बनाएं रखें। आपका ये करना आपके रिलेशनशिप को और ज्यादा मजबूत बना सकता है।

एक दूसरे के लिए कुछ न कुछ स्पेशल करते रहे:
 कुछ लोगों का कहना है कि लम्बे समय तक एक रिलेशनशिप में रहने से या शादी के बाद उनकी लाइफ बोरिंग हो जाती है इसके लिए आपको एक दूसरे को समय  देना चाहिए और समय- समय पर एक दूसरे को स्पेशल फील करवाना चाहिए। कोशिश करें आप अपने पार्टनर के लिए छोटी-छोटी चीजें करें। जिसे उन्हें खुशी मिले। कभी कभी उन्हें सरप्राइज दे जिसे आपका रिलेशन लम्बे समय तक चले। और आप एक दूसरे से बिल्कुल भी बोर न हो।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button