काम की बात

UP ELECTION 2022: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को मिला 40 प्रतिशत आरक्षण और किये कई लुभाने वाले वायदे!

UP ELECTION 2022 :  शक्ति विधान के नाम से कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र


UP ELECTION 2022 : यूपी में चुनावी का  पारा धीरे-धीरे चढ़ने  लगा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने रैलियां शुरु कर दी है। मैदान में उतरती सभी पार्टियों ने जनता को रिझाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके अनुसार अब घोषणापत्र की भी घोषणा होना शुरु हो गई है। इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने “मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं” की टैगलाइन के साथ आज “शक्ति विधान” नाम से लखनऊ में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। आइये जानते हैं महिलाओं को लिए क्या खास है इस घोषणापत्र में:-

महिलाओं के लिए खास

  • विधवा को 500 रुपये पेशन
  •  पुलिस बल में महिलाओं की 25 प्रतिशत नौकरी
  • स्नातक पास करनी वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी
  • 12वीं पास छाक्षाओं स्मार्टफोन दिया जाएगा।
  • मासिक धर्म (पीरियड्स) से संबंधित दवाईयां मुक्त में दी जाएगी
  • अगर बलात्कार की शिकायत करने पर अगर अधिकारी महिला की सुनवाई नहीं कर रहा है या नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो उसका निलंबन
  • अगर कोई मकोई महिला छोटा व्यापार चला रही है तो उसे कर में छूट दी जाएगी
  • गरीब महिला को फ्री इंटरनेट
  • दिल्ली की तर्ज पर अब यूपी में भी महिलाओं की फ्री बस यात्रा की घोषणा की गई है
  • हर जिले में महिलाओं की मुक्त कानूनी मदद दी जाएगी
  • आवासीय खेल अकादमी बनवाई जाएगी।
  • महिलाओं को किसी भी तरह की बीमारी पर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए अपने भाषण में महिलाओं को सेंटर में रखा। उन्होंने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि राजनीति में हम महिलाओं को 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी दे रहे हैं। इतना ही नहीं हम चाहते है कि आगे चलकर यह हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक हो जाए। नए सरकारी पदो में आरक्षण प्रावधान के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी। जो महिलाएं घर से दूर दूसरे शहरों में काम कर रही है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छाक्षावास बनाए जाएंगे।

UP Election 2022- क्या इस बार भाजपा कृष्ण मंदिर के निर्माण को रखेगी मुख्य मुद्दा?


प्रियंका गांधी ने कहा कि वर्तमान में 9.4 प्रतिशत महिलाएं कामकाजी है। महिलाओं को 40  प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का मतलब है 20 लाख रोजगार में से 8 लाख रोजगार महिलाओं के लिए होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। 
राशन की 50 प्रतिशत दुकानों का प्रबंधन और संचालन महिलाओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी सबसे पहले घोषणापत्र इसलिए जारी कर रही है ताकि दूसरी पार्टियां भी महिलाओं की हिस्सेदारी को बढाएं।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button