Top 10 Vegetarian Countries: शुद्ध शाकाहारी खाना कहां मिलता है आसानी से? जानें टॉप 10 वेजिटेरियन देश
Top 10 Vegetarian Countries, अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं और विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि वहां आपको अपनी पसंद का वेजिटेरियन खाना मिलेगा या नहीं।
Top 10 Vegetarian Countries : दुनिया के 10 ऐसे देश जहां शाकाहारी खाना मिलता है सबसे ज्यादा और सबसे आसानी से
Top 10 Vegetarian Countries, अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं और विदेश यात्रा का मन बना रहे हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि वहां आपको अपनी पसंद का वेजिटेरियन खाना मिलेगा या नहीं। हालांकि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां शाकाहारी भोजन न केवल आसानी से मिलता है, बल्कि वहां की स्थानीय संस्कृति, स्ट्रीट फूड और रेस्टोरेंट्स में भी वेज खाने के लिए बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 10 वेजिटेरियन फ्रेंडली देश, जहां जाकर आप न सिर्फ नई जगहों की खूबसूरती देख सकते हैं, बल्कि बेझिझक स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं।
1. भारत – शाकाहारी खाने का स्वर्ग
दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश होने के नाते भारत में हर तरह का वेज भोजन मिलता है। यहाँ लगभग हर शहर, हर राज्य और हर संस्कृति में वेज फूड की एक लंबी लिस्ट मिलती है दाल, चावल, सब्ज़ी, रोटी, इडली, डोसा, ढोकला से लेकर शुद्ध जैन फूड तक सब उपलब्ध है। शाकाहारी ट्रैवलर्स के लिए भारत से बेहतर जगह दूसरी नहीं।
2. इज़रायल – Vegan Capital of the World
तेल अवीव को अक्सर वेगन कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है। यहाँ के लोगों में शाकाहारी और वेगन भोजन का चलन बेहद लोकप्रिय है। फलाफल, ह्यूमस, तबूली, पिटा ब्रेड जैसे व्यंजन तो हर जगह मिल जाएंगे। यहां ट्रैवल करने वाले शाकाहारी लोग बिना किसी परेशानी के मज़ेदार फूड ऑप्शंस का आनंद ले सकते हैं।
3. ताइवान – वेजिटेरियन-फ्रेंडली कल्चर
ताइवान में बौद्ध संस्कृति के कारण वेजिटेरियन खाना काफी सम्मानित है। देश में हजारों शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट्स हैं, और यहां का स्ट्रीट फूड भी वेज के लिए काफी अनुकूल है। यहां का विदाउट-ऑनियन-गार्लिक फूड (शुद्ध शाकाहारी) भी बहुत लोकप्रिय है।
4. थाईलैंड – एशियन वेज डिलाइट्स का हब
हालांकि कई लोग सोचते हैं कि थाईलैंड में वेज फूड कम मिलता है, लेकिन सच्चाई यह है कि यहाँ कई डिशेज़ शुद्ध शाकाहारी रूप में उपलब्ध हैं। पैड थाई, वेज ग्रीन करी, फ्राइड टोफू, कोकोनट सूप जैसे स्वादिष्ट व्यंजन आसानी से मिल जाते हैं। यहाँ के मंदिरों और स्थानीय बाजारों में भी वेज विकल्प बेहतरीन मिलते हैं।
Read More: Sholay Re Release: 50 साल बाद दर्शकों के लिए खुशखबरी, शोले दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज
5. इटली – वेज + चीज़ लवर्स का देश
इटली को पिज़्ज़ा और पास्ता का देश कहा जाता है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि यहां का बहुत सारा खाना नेचुरली वेजिटेरियन होता है। मार्गरीटा पिज़्ज़ा, वेज पास्ता, ब्रुशेटा, सूप, रिसोटो सब कुछ बिना अंडे और बिना मीट के आसानी से मिल जाता है। शुद्ध शाकाहारी लोगों के लिए भी काफी विकल्प उपलब्ध हैं।
6. ग्रीस – Healthy & Fresh Vegetarian Food
ग्रीस अपने मेडिटेरेनियन डायट के लिए मशहूर है, जिसमें वेजिटेबल्स, ऑलिव ऑयल, फ्रूट्स और ग्रीक सलाद का जबरदस्त उपयोग होता है। यहाँ का खाना हल्का, स्वादिष्ट और काफी हद तक वेजिटेरियन-फ्रेंडली होता है। स्पानकोपीटा, दाल सूप, वेज रैप्स जैसे फूड ऑप्शंस बेहद लोकप्रिय हैं।
7. जापान – Temple Food & Light Vegetarian Meals
जापान का “शोज़िन रयोरी” यानी टेंपल फूड पूरी तरह शाकाहारी होता है। हालांकि आम जापानी फूड में फिश बेस का उपयोग होता है, लेकिन बड़े शहरों जैसे टोक्यो, ओसाका और क्योटो में वेजिटेरियन और वेगन कैफे तेजी से बढ़ रहे हैं। वेज सुशी, टोफू डिशेज़, राइस बाउल्स आसानी से मिल जाते हैं।
Read More: Khatron Ke Khiladi 15: Rohit Shetty ने किया कन्फर्म! 2026 में लौट रहा है Khatron Ke Khiladi 15
8. वियतनाम – हल्का और स्वादिष्ट वेज फूड
वियतनामी फूड आम तौर पर हल्का और हेल्दी माना जाता है।
यहां के रेस्टोरेंट्स में “Chay” नाम से वेज ऑप्शन मिलते हैं।
वेज फो, फ्रेश स्प्रिंग रोल्स, टोफू करी, वेज नूडल्स यहाँ के बेस्ट वेज व्यंजन हैं।
9. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – भारतीयों का पसंदीदा वेज डेस्टिनेशन
दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में भारतीय आबादी काफी ज्यादा है, इसलिए यहाँ शुद्ध शाकाहारी भोजन बहुत आसानी से मिलता है।
साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, गुजराती, राजस्थानी थालीसबकुछ उपलब्ध है।
इसके अलावा अरबी वेज डिशेज़ भी बेहद फेमस हैं।
10. नेपाल – भारत जैसा स्वाद, ढेरों वेज विकल्प
नेपाल का खाना भारतीय भोजन से काफी मिलता-जुलता है। यहां पुरी-भाजी, दल-भात, वेज मोमोज, आलू-को-आचार, सूप और कई सब्ज़ियाँ आसानी से मिल जाती हैं। शाकाहारी लोगों के लिए यह बजट-फ्रेंडली और बेहद सुविधाजनक देश है। अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो अब विदेशी यात्रा में खाने को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं। दुनिया के कई देश न सिर्फ वेजिटेरियन-फ्रेंडली हैं, बल्कि वहां का खाना इतना स्वादिष्ट और विविधता से भरा होता है कि आपको भारतीय भोजन की कमी भी महसूस नहीं होती।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







