काम की बात

भारत में है दुनिया के सबसे अमीर भिखारी, इतने हजार रूपए की है मासिक कमाई:Richest Beggar of the World

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत से है। ये भिखारी मुबंई का है जिसका नाम भारत जैन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और अजाद मैदान में भीख मांगने का काम करता है।

Richest Beggar of the World:जानिए कितनी है भिखारी की नेटवर्थ, शहरों में चलते हैं कई बिजनेस


Richest Beggar of the World: जब भी आप किसी भिखारी के बारें में सोचते हैं तो एक ही तस्वीर सामने आती होगी इसमें फटे पुराने कपड़े, गरीबी के हालत में शख्स और एक कटोरा। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत से ही है। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक भिखारी भीख मांगकर अपना जीवन चला रहा है। लेकिन वो समान्य भिखारी नहीं है उसकी हर दिन की कमाई 5.5 हजार रुपए है। लेकिन हैरानी तब हुई जब उसने मात्र 45 दिनों के अंदर अपने बैंक खाते में 2.5 लाख से अधिक की राशि जमा की। जानकारी के अनुसार ये एक महिला भिखारी है जो इंदौर के लवकुश चौक पर भीख मांगने का काम करती है।

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी

दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत से है। ये भिखारी मुबंई का है जिसका नाम भारत जैन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और अजाद मैदान में भीख मांगने का काम करता है। कहा जाता है कि भारत के पास मुंबई और पुणे में करोड़ों की जमीन और कई आलीशान मकान है। वहीं उसके बच्चे नॉर्मल स्कूल में नहीं बल्कि कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। इतना ही नहीं वो खुद भी मुंबई एक आलीशान फ्लैट में रहता है जिसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। हर साल वो भीख मांगकर करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। वो इन पैसों से एक अलग बिजनेस भी कर रहा है। इतना ही नहीं इसे कई अन्य जगहों पर भी निवेश कर रहा है। इतनी सपत्ति होने के बाद भी वो भीख मांगने का काम जारी रखा है।

हजारों रूपये कमाता है ये भिखारी

उसका पूरा परिवार उसके भीख मांगने के काम के खिलाफ है लेकिन वो इसे छोड़ने की बजाए जारी रखने के पक्ष में है। आपको बता दें कि भारत जैन के परिवार में कुल 7 सदस्य है। इसमें उसकी पत्नी, दो बेटे, पिता और उसका एक भाई शामिल है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हर महीने वो सिर्फ भीख मांगने के काम से 75 हजार से अधिक की कमाई करता है। हर दिन का हिसाब लगाए तो ये औसतन 25सौ रुपए होते हैं। वहीं उसकी सलाना कमाई 9 लाख रुपए है। अगर उसकी कमाई की ओर ध्यान दें तो किसी भी सी ग्रेड सरकरी कर्मचारी की सैलरी से ज्यादा है। वहीं किसी भी आम शख्स के लिए आम बात नहीं है।

कितनी है भरत जैन की नेटवर्थ, चलते हैं कई बिजनेस

एक अनुमान के मुताबिक, भरत जैन की नेटवर्थ 10 लाख डॉलर यानी 8.50 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। इसमें भीख मांगने से हुई कमाई के अलावा उनके बिजनेस से होने वाली आय भी शामिल है। भरत जैन के पास परेल में 2 बेडरूम, हॉल, किचिन वाला फ्लैट है। इसके अलावा ठाणे में उसके पास दो दुकानें हैं। इनसे हर महीने 50,000 रुपये तक किराया मिलता है। कोई छोटा दुकानदार भी हर दिन भरत जैन के बराबर बचत नहीं निकाल पाता है। भरत जैन की कमाई के चलते उनके बच्‍चों का लाइफस्‍टाइल काफी अच्‍छा है।

Read More: निवेश के लिए डीमैट अकाउंट का होना अनिवार्य, जानिए क्या है इसकी खुलने की प्रक्रिया: Demat Account

पुणे के घरों से आता है किराया

भरत जैन की ठाणे वाली दोनों दुकानों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है। भरत का परिवार एक स्‍टेशनरी स्‍टोर भी चलाता है, जिससे हर महीने मोटी कमाई होती है। इसके अलावा उनके पुणे में भी घर हैं। इन घरों को भी भरत जैन ने किराये पर चढ़ा रखा है। आपको बता दें कि लखपति भिखारियों में कोलकाता की रहने वाली लक्ष्मी का नाम भी शामिल है। लक्ष्‍मी 16 साल की उम्र से भीख मांगने का काम कर रही है। उसने 50 साल भीख मांगकर लाखों रुपये जमा कर लिए हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button