काम की बात

Republic Day 2023:- ऐसे बनेगा ये गणंतत्र दिवस भारत के लिए ऐतिहासिक

Republic Day 2023:- गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारत एक अलग इतिहास रचने जा रहा है। एक ऐसा इतिहास जो दुनिया में कभी किसी देश में नहीं हुआ। इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर देश की जनता को एक अलग नजारा दिखने वाला है।

Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर चालकों और श्रमिकों से सजेगा कर्तव्य पथ का फ्रंट लाइन


Highlights –

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारत एक अलग इतिहास रचने जा रहा है।
  • एक ऐसा इतिहास जो दुनिया में कभी किसी देश में नहीं हुआ।
  • इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर देश की जनता को एक अलग नज़ारा दिखने वाला है।

Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार भारत एक अलग इतिहास रचने जा रहा है। एक ऐसा इतिहास जो दुनिया में कभी किसी देश में नहीं हुआ। इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर देश की जनता को एक अलग नज़ारा दिखने वाला है। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च, 2017 को एक ट्वीट कर खुद को देश का प्रधानसेवक बताया था। इस ट्वीट ने देश और दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरीं। इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कुछ वैसा ही नज़ारा देखने को मिलेगा।

Republic Day 2023

दरअसल, केंद्र सरकार ने एक नया फैसला लिया है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इस बार रिपब्लिक डे के दिन कर्तव्य पथ पर सबसे आगे वीवीआईपी नहीं बल्कि, मजदूर, रिक्शेवाले, ठेलेवाले व श्रमजीवी श्रेणी में आने वाले अन्य लोग बैठेंगे। रिपब्लिक भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब हाड़तोड़ मेहनत कर किसी तरह जिंदगी गुजर करने वाले लोगों को सबसे आगे यानि फ्रंट लाइन में बैठने का मौका मिलेगा।

Republic Day 2023

Read more- Republic Day 2023 : 74वां गणतंत्र दिवस है ख़ास, इस साल महिला सशक्तिकरण का दिखेगा दम

आपको बता दें कि इस बार रिपब्लिक डे कार्यक्रम में 42 हज़ार लोग शामिल होंगे।

इनमें 9 राफेल और IL-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे। आईएल-38 विमान को इस बार पहली और अंतिम बार परेड में प्रदर्शित किया जाएगा। 50 विमानों में 4 विमान थल सेना के भी शामिल होंगे।

बता दें कि पीएम मोदी की सरकार ने सरकारी समारोहों में आम आदमी के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। साल 2022 में गणतंत्र दिवस परेड में ऑटो रिक्शा चालकों, निर्माण श्रमिकों, सफाई कर्मचारियों और श्रमिकों को समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया गया था।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में एक विशेष बात देखने को मिलेगा कि गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति के साथ उनके देश के 120 सदस्यीय मार्चिंग दल भी परेड में भाग लेने वाले हैं।

आपको बता दें कि सितंबर 2022 में पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन के दौरान जिस स्थल को पहले राजपथ कहा जाता था, उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था और इस बार फ्रंट लाइन में यही श्रमिक बैठकर देश का शोभा बढ़ाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button