काम की बात

Ramdev baba on Pakistan: राम देव बाबा ने कर दी भविष्यवाणी, होगें पाकिस्तान के चार टुकड़े

Ramdev baba on Pakistan: जानें क्यों राम देव बाबा ने कहा, बलूचिस्तान खुद सामने आकर कहेगा भारतम शरणम गच्छामि


Highlight

. बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएंगे।

. उन्होंने कहा बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि।

. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपने बुरे दौर से गुजर रही है।

Ramdev baba on Pakistan: हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा दुनिया की राजनीति में बहुत कुछ चल रहा है। यूक्रेन और रूस युद्ध अभी चल रहा है। चीन और पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतें हो रही हैं। बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाएंगे। पाकिस्तान एक छोटा देश रह जाएगा और भारत एक महान देश बनेगा।

उन्होंने कहा कि पीओके का भारत में विलय होगा। उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब, सिंध यह सब हिंद के साथी  हैं। उनमें सांस्कृतिक एकरूपता है।  PoK और पंजाब का भारत में विलय होगा। आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा तालिबानियों से भी अब अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है। पाकिस्तान के तीन हिस्से भारत में मिलने के साथ ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा।

रामदेव ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में पूरा ज्ञान भरा हुआ है। इनमें 10 लाख से ज्यादा श्लोक हैं। लेकिन कुछ मंदबुद्धि लोग रामचरितमानस तक पर आक्षेप लगाने से बाज नहीं आते। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है। अगर बालाजी की कृपा देखनी है तो बंद आंखों वाले महाराज रामभद्राचार्य को देख लो। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योग क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया और सभी से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

रामदेव ने कहा कि देश में रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है। हिंदू सनातन धर्म को नीचे दिखाने की कोशिश हो रही है। जो लोग धर्म शास्त्रों का आश्रय लेकर या फिर महापुरुषों के चरित पर लांछन लगा रहे हैं वे भारत विरोधी और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। या फिर अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण ऐसा कर रहे हैं। भारत के लोगों को उनका पूरी तरह से विरोध करना चाहिए। रामदेव ने कहा कि भारत भौतिक सत्य का सम्मान करता है। अगर भौतिक विज्ञान है तो एक अध्यात्मिक विज्ञान भी है।

Read More- Upendra Kushwaha Vs Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार से नाराज चल रहे नेता, हो सकता है बड़ा फेर-बदल

आपको बता दें पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपने बुरे दौर से गुजर रही है। बढ़ते कर्ज और घटते विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ती महंगाई  और घटती जीडीपी ग्रोथ पाकिस्तान  कि कमर तोड़ रही हैं। बीते एक साल में पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हो गया है। देश में विकराल आर्थिक संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान अमेरिका का अपना दूतावास तक बेचने को तैयार है।

पिछले एक साल में  पाकिस्तान में बिगड़ते हालात पर गौर करें तो पहले देश में भयानक बाढ़ ने तबाही मचाई और उसके बाद हर बीते दिन के साथ सरकार की चिंता  बढ़ती जा रही है। अब तो पाकिस्तान की सरकार भी मान चुकी है कि देश में स्थिति गंभीर है। उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई  के बीच बढ़ती ऊर्जा लागत भी परेशानी का कारण बन चुकी है। सरकारी खजाने पर लगातार बढ़ते बोझ को कम करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ  की सरकार ने आनन-फानन में कई कदम भी उठाए हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button