काम की बात

Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की चांदी, मिलेगा इतने हजार का बोनस

रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इसपर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगा। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया।

Railway Bonus: इस त्योहार रेलवे कर्मचारियों को दिया जाएगा कुल 2029 करोड़ रुपये का बोनस…


Railway Bonus: भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने इस साल कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने इस साल अपने कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा की है। रेल मंत्रालय के इस फैसले से रेलवे के 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस का ऐलान करते हुए बताया कि प्रोडक्टिविटी के आधार पर कर्मचारियों को कुल 76 दिनों का बोनस दिया जाना था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की एक अहम मीटिंग में रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस की मंजूरी मिल गई।

Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की चांदी, मिलेगा इतने हजार का बोनस

कर्मचारियों को दिया जाएगा कुल 2029 करोड़ रुपये का बोनस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे के कुल 11,72,240 कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के तौर पर कुल 2029 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रेल मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को दिया जाने वाला ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) होगा। अश्विनी वैष्णव ने रेल कर्मचारियों से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1,19,952 लोगों ने रेलवे जॉइन किया। इसके अलावा, अभी 58,642 कर्मचारियों की भर्ती का प्रोसेस चल रहा है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 31 मार्च, 2024 तक रेलवे के कुल कर्मचारियों की संख्या 13,14,992 थी।

रेलवे कर्मचारियों को तोहफा

रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इसपर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगा। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया।

अधिकतम 17951 रुपये मिलेंगे

बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में अभी 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें लगभग एक लाख 59 हजार कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष में ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे।

Read More: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, कूदने से पहले सीएम शिंदे से की थी मुलाकात

किसे मिलेगा फायदा?

रेल मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2029 करोड़ रुपये की ये राशि अलग-अलग क्लास के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टैक्नीशियन, टैक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टीरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारियों को दी जाएगी। रेल मंत्रालय ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button