काम की बात

Rahul Gandhi Secrets: कैसा है राहुल गांधी का निजी जीवन जानिए कुछ राज़

Rahul Gandhi Secrets: कैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं राहुल गांधीराहुल ने किया खुलासा


  • Highlights –
  • हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर काम्या जानी उर्फ कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया।
  • यह इंटरव्यू उन्होंने एक राजनीतिज्ञ के रूप में नहीं बल्कि एक आम इन्सान के रूप में दिया।
  • अपने खान – पान से लेकर अपनी पहली सैलरी तक का ज़िक्र राहुल गांधी ने बड़े मस्तमौले अंदाज़ में दिया।

Rahul Gandhi Secrets:- हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर काम्या जानी उर्फ करली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया। यह इन्टर्व्यू उन्होंने एक राजनीतिज्ञ के रूप में नहीं बल्कि एक आम इंसान के रूप में दिया।

इस इंटरव्यू में राहुल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया। अपने खान – पान से लेकर अपनी पहली सैलरी तक का ज़िक्र राहुल गांधी ने बड़े मस्तमौले अंदाज़ में दिया।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान चरण के दौरान यह इंटर्व्यू दिया। आइये डालते हैं एक नज़र।

खाने – पीने के ज्यादा शौकीन नहीं हैं राहुल

राहुल से पूछे जाने पर की उनकी सबसे पसंदीदा डिश या रेसिपी कौन सी है वह इसपर बड़े इत्मिनान से जवाब देते नज़र आये। राहुल गांधी ने बताया कि कोई खास डिश या रेसिपी के वह शौकीन नहीं है। वह कहते नज़र आये कि जब वह घर पर होते हैं तो लंच में वह हिंदुस्तानी खाना खाते हैं और रात को उनके प्लेट में कॉन्टिनेंटल खाना होता है।

राहुल ने इसी के साथ अपने खाने और और अपने व्यायाम रूटीन के बारे में भी बताया।उन्होंने बताया कि जब वे घर पर होते हैं तो अपनी डाइट को सख्ती से फोलो करते हैं।

राहुल ने ये भी कहा कि उनके पास इस यात्रा के दौरान ज्यादा विकल्प नहीं है, इसलिए उन्हें जो मिलता है वो खा लेते हैं। हालांकि राहुल को कटहल और मटर खाना पसंद नहीं है।

नॉन – वेज है पसंद

उन्होंने कहा कि वे ज्यादा खाना पसंद नहीं करते हैं और बहुत सारी मीठी चीजों से परहेज करते हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि वह मांसाहारी हैं और चिकन, मटन और समुद्री भोजन जैसी सभी प्रकार की चीजें उन्हें खाना पसंद है। जब राहुल से उनके तीन सबसे पसंदीदा पकवान के बारे में पूछा गया तो वह चिकन टिक्का, सीक कबाब और आमलेट का नाम लिया।

शादी के सवाल पर राहुल का था ये जवाब

52 वर्षीय राहुल शादी के सवाल पर पहले तो शर्माते नज़र आये फिर उन्होंने अपनी पसंद जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह किसी ऐसी लड़की से शादी करना चाहेंगे जो प्यारी और समझदार हो। आगे उन्होंने अब तक उनकी शादी न होने की वजह भी बताई। वह कहते हैं कि उनके माता-पिता यानी कि राजीव-सोनिया की जोड़ी इतनी बेहतरीन थी कि उन्होंने प्यार का एक हाई लेवल सेट कर दिया, जिसके चलते कोई लड़की जल्दी पसंद नहीं आती।

प्रधानमंत्री के तौर पर ये करना चाहते हैं राहुल

इंटरव्यू के दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया जो राजनीति से जुड़ा था। उनसे पूछा गया कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो वो तीन चीज क्या है जो वह देश में लाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो वह शिक्षा पर ध्यान देंगे फिर देश में जो बेरोजगारी चरम पर है उसे सुधारने की कोशिश करेंगे और छोटे व्यापारियों के व्यापार को बढ़ावा देने में वो ख़ासा मदद करेंगे।

स्कूबा डाइविंग और मार्शल आर्ट में हैं एक्सपर्ट

राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें स्कूबा डाइविंग काफी पसंद है। अगर वह स्कूबा डाइविंग की ट्रेनिंग कर रहे होते हैं तो वह काफी लंबे समय बिना सेल्फ कंटेंड अंडरवाटर ब्रीथिंग एपरेटस (स्कूबा) के भी काफी देर तक सांस रोक सकते हैं। इसके अलावा वह मॉडर्न जैपनीज मार्शल आर्ट आइकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं। राहुल ने आगे बताया कि वह कॉलेज के दिनों से ही कुछ ना कुछ फिजिकल एक्टिविटी करते रहते हैं जिसमें मार्शल आर्ट भी शामिल है। लोग मार्शल आर्ट को अगर सही तरीके से सीखते हैं तो वह काफी फायदा पहुंचा सकता है क्योंकि वह किसी को दर्द पहुंचाने के लिए नहीं बना है।

दाढ़ी न काटने के पीछे क्या बोले राहुल

जैसा कि देखा जा सकता है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लंबी दाढ़ी लेकर देश की सड़कों पर चल रहे हैं। इस पर राहुल गांधी ने बताया कि उनके पार्टी के लोग लगातार उनसे बोलते हैं कि उन्हें बियर्ड कटवा लेनी चाहिए। वह इसपर कहते हैं कि उन्हें यह अवतार पसंद आ रहा है। इसके आगे वह कहते हैं कि जब वह खाना खाते हैं तो उन्हें परेशानी होती है।

Read More- Bharat Jodo Yatra: पंजाब में बोले राहुल, बीजेपी के लोग डर और नफरत फैला रहे हैं

कहां से ली शिक्षा

वैसे तो आपने कई टीवी शोज़ में राहुल गांधी के शिक्षा के बारे में सुना होगा। लेकिन इस इंटरव्यू में राहुल ने अपनी शिक्षा के बारे में स्वयं बताया। राहुल ने बताया कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी ज्यादातर पढ़ाई होम स्कूलिंग से ही हुई है। राहुल आगे कहते हैं कि दादी के मौत के बाद स्कूल न जाना उनके लिए एक शॉक के जैसे था। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि स्कूल की उनकी सबसे खूबसूरत यादें क्या हैं और क्या उनको खास ट्रीटमेंट मिलता था? इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कई टीचर्स स्कूल में ऐसे थे, जो मेरे साथ बहुत अच्छे थे। लेकिन कुछ टीचर्स डांटते थे। तो मैंने दोनों चीजें देखी हैं।‘’

हायर स्टडीज के बारे में राहुल कहते हैं कि उन्होंने दुनिया के बेहतरीन कॉलेजों से अपनी पढ़ाई करी हैं। शुरुआत में वह दिल्ली के सेंट स्टीफन्स से एक साल की पढ़ाई इतिहास में करते हैं।

इसके बाद वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी गये, जहां उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन्स एंड पॉलिटिक्स पढ़ी। वहां भी सिक्योरिटी की दिक्कत आई। जब राहुल गांधी के पिता पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या हुई इसके बाद वह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित रॉलिन्स कॉलेज में गये, जहां उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन्स इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी मास्टर्स इंग्लैंड की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से की।

कितनी थी पहली सैलरी

इस इंटरव्यू में राहुल गांधी ने यह भी बताया कि उनकी पहली नौकरी किस कंपनी में थी और उनको कितनी सैलरी मिली थी। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मेरी पहली नौकरी लंदन में थी। कंपनी का नाम था मॉनिटर कंपनी, जो एक स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग कंपनी थी।
वह कहते हैं कि उन्हें याद है कि उन्हें पहला पे चेक कितने का मिला था। वह उस वक्त के हिसाब के बहुत ज्यादा था। उस पैसे को उन्होंने वहां के किराये और बाकी चीजों में खर्च कर दिया था। उनकी पहली सैलरी का चेक 2500 या 3000 पाउंड था।

पूरा इंटरव्यू यहां देख सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button