काम की बात

Bharat Jodo Yatra: पंजाब में बोले राहुल, बीजेपी के लोग डर और नफरत फैला रहे हैं

Bharat Jodo Yatra: भगवा पगड़ी पहन स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल, टेका माथा


  • Highlight
  • राहुल गांधी ने कहा बीजेपी के लोग जो डर और नफरत फैला रहे हैं, वे देश की हिस्ट्री नहीं है। यह देश प्यार व भाईचारे का देश है।
  • राहुल गांधी ने मंगलवार की दोपहर में अमृतसर जाकर स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।
  • स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए थे।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पंजाब पहुंची है। पंजाब में अपनी पदयात्रा शुरु करने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने मंगलवार (10 जनवरी) की दोपहर में अमृतसर जाकर स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से पहले अपना पड़ाव हरियाणा के अंबाला में  किया। जिसके बाद राहुल गांधी हवाई मार्ग से अमृतसर पहुंचे हैं।

वहीं स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी ने केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए थे, और मंदिर में कतारबद्ध खड़े होकर माथा टेका। इसके अलावा राहुल गांधी अरदास में भी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान की तस्वीरें शेयर कर राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “गुरु के द्वारे, श्री हरमंदिर साहिब पहुंच कर मानवीय मूल्यों में विश्वास और भी गहरा हो जाता है। सत श्री अकाल!”

Read More- Ram Mandir Trust supports Bharat Jodo yatra : राहुल गांधी को मिला राम मंदिर ट्रस्ट का साथ, मुख्य पुजारी ने दिया आशीर्वाद

वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी की स्वर्ण मंदिर पहुंचने की जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा, पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत से पहले आज राहुल गांधी ने अमृतसर स्थित धार्मिक एकता के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयराम रमेश ने बताया कि पंजाब में 12 जनवरी को यात्रा सिर्फ सुबह की पारी में होगी और जो दूरी तय है उसे पूरा करेगी।

वहीं जयराम रमेश ने लिखा भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अंबाला में पूरा हुआ। बुधवार को सुबह पंजाब में यह यात्रा आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी त्योहार के मद्देनजर यह यात्रा 12 जनवरी की दोपहर के बाद और फिर 13 जनवरी को पूरे दिन विश्राम में रहेगी।

भाषण के दौरान राहुल गांधी का बयान –

भारत जोड़ो यात्रा 3 हजार किमी चल चुकी है। कश्मीर में यह यात्रा खत्म होगी। मगर यह कोई बड़ी बात नहीं। पंजाब का हर एक किसान हमसे ज्यादा चलता है। वह कन्या कुमारी से नहीं चलता, लेकिन वह अपने खेत में व मंडी तक जाता है।

राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, बच्चों- बूढ़ों से बात हुई। काफी कुछ सीखने को मिला। यह बोलने की यात्रा है, रोज 25KM चलते हैं। लोगों को सुनते हैं और अंत में सिर्फ 10-15 मिनट बोलते हैं। देश के नफरत, अहिंसा, बेरोजगारी यह मुद्दे हैं जिन्हें उठाना है।

बीजेपी के लोग जो डर और नफरत फैला रहे हैं, वे देश की हिस्ट्री नहीं है। यह देश प्यार व भाईचारे का देश है। यही कारण है कि यात्रा सफल हो रही है।

Read More-Bharat jodo yatra: 9 दिन के ब्रेक के बाद, भारत जोड़ो यात्रा यूपी में हुई दाखिल

राहुल गांधी ने मीडिया को कोसते हुए कहा कि वे उनकी बात नहीं रख रहे। हमेशा प्रधानमंत्री का चेहरा दिखाते हैं। बेरोजगारी व महंगाई की बात नहीं उठाते। यह यात्रा जैसे-जैसे आगे गई, मीडिया ने अगला पड़ाव कठिन बताया। लेकिन हर जगह बेहतर रिस्पॉन्स मिला।

राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने पंजाब के टुकड़े किए। इसके अलावा पंजाब के श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया और सिखों का कत्लेआम करवाया। इसलिए पंजाब के लोग गांधी परिवार को कभी माफ नहीं कर सकते।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button