काम की बात

International Yoga Day 2025: जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है? और क्या है इस बार का थीम?

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है। इस साल योग दिवस 2025 की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है।

International Yoga Day 2025: जानिए क्या हैं योग करने के फायदे इसके इतिहास और भी बहुत कुछ के बारे में…


International Yoga Day 2025 : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए एक अच्छी जीवनशैली को अपनाना चाहिए। हालांकि व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण आप खुद के शरीर और दिल व दिमाग को समय नहीं दे पाते। धीरे-धीरे शरीर और मस्तिष्क दोनों पर दबाव पड़ने लगता है और आप थकावट महसूस करने लगते हैं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अब इस स्थिति में आकर आप डाक्टर के चक्कर लगाते हैं। दवाओं पर आश्रित होने लगते हैं और स्वस्थ रहने के लिए कई चीजों से परहेज करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्राकृतिक तरीके से शरीर और मस्तिष्क दोनों को मजबूत बनाएं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही कई बीमारियों से बचने के लिए योग एक प्राकृतिक उपाय है।

जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे गर्मी का संक्रांति दिवस भी कहा जाता है। यह दिन योग के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय माना जाता है।

योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

इस दिन के जरिए योग के लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है।

आंतरिक शांति और संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने के लिए भारत ने प्रस्ताव रखा था।

जानिए योग दिवस 2025 की क्या है थीम

प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है। इस साल योग दिवस 2025 की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। इस थीम का उद्देश्य व्यक्तिगत और वैश्विक स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को रेखांकित करना भी है।

जानिए क्या हैं योग करने के फायदे?

योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सीमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं। योग के कई लाभ हैं। यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सतर्क और आध्यात्मिक रूप से जागरूक रहने में मदद करता है। यह हमें स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।

योग बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। यह बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता को बेहतर बनाने में भी उनकी मदद करता है।

Read More: Hindi News Today: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पहला सैन्य अभ्यास शुरू, सेना को मिलेगा नया एअर डिफेंस सिस्टम QRSAM

जानिए क्या है योग दिवस का इतिहास

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसमें दुनिया भर से लाखों लोगों ने भाग लिया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button