काम की बात

Festival Special Trains: अब त्यौहारों में घर जाना हुआ ओर भी आसान, दीपावली-छठ के लिए चलेंगी इतने हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने इस बार खास वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और पटना जाएंगी। इससे लोगों को त्योहारों के समय घर जाने में आसानी होगी।

Festival Special Trains: दीवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए गुड न्यूज, 1 करोड़ यात्रियों को मिलेगी त्यौहारों पर बड़ी सुविधा


Festival Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर अपने घर जाने और वापस आने के लिए अब आपको ज्‍यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। उत्तर रेलवे ने त्‍योहारी सीजन के मद्देनजर यूपी और बिहार के लिए 38 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। नॉदर्न रेलवे की ओर से चलाई जा रहीं ये 77 स्‍पेशल ट्रेनें त्‍योहार पर अपने घर जाने का इंतजार कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं। इन स्‍पेशल ट्रेनों में नई दिल्‍ली से पटना (New Delhi-Patna Vande Bharat Festival Special Train) और लखनऊ से छपरा (Lucknow-Chhapra Vande Bharat Festival Special Train) के बीच दो स्‍पेशल वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। साथ ही नई दिल्‍ली से पटना के बीच भी एक तेजस फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन (New Delhi-Patna Tejas Festival Special Train) चलाई जाएगी।

Festival Special Trains: अब त्यौहारों में घर जाना हुआ ओर भी आसान, दीपावली-छठ के लिए चलेंगी इतने हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

दीवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए गुड न्यूज

वैष्णव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सके।

किस ज़ोन पर चलेंगी कितनी ट्रेनें?

रेलवे ने सभी ज़ोन को दीपावली और छठ में स्पेशल ट्रेन चलाने की लिस्ट जारी की है सबसे ज्यादा नॉर्दन रेलवे से 130 ट्रेनें चलाई जाएंगी। SCR ज़ोन से 104 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ECR ज़ोन से 99 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस तरह से रेलवे ने सभी ज़ोन से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

किस रूट पर चलेंगी कौन सी ट्रेनें?

कोलकाता से पटना के बीच चलने वाली 03135 नंबर की ट्रेन कोलकाता से हर मंगलवार को चलेगी.। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से हो गई है, और यह 26 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान 9 ट्रिप ट्रेन पूरी करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03136 पटना से हर बुधवार को कोलकाता के लिए रवाना होगी। इसकी शुरुआत 2 नवंबर से होगी। यह 27 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान 9 ट्रिप ट्रेन पूरी करेगी।

ट्रेन नंबर 03230 पटना से हर गुरुवार को चलेगी। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर को हुई और यह 26 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन 13 ट्रिप पूरी करेगी। इसी तरह 03229 नंबर वाली ट्रेन पुरी से हर शुक्रवार को खुलेगी। इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से शुरू हुई और यह 27 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 13 ट्रिप पूरी करेगी।

पटना हावड़ा पटना स्पेशल ट्रेन (02024) की शुरुआत 6 अक्टूबर से हुई। यह हर रविवार को चलेगी। 29 दिसंबर तक इसका ऑपरेशन होगा। इस दौरान यह ट्रेन 13 ट्रिप पूरी करेगी। 02023 हावड़ा से प्रत्येक रविवार को खुलेगी। इसका ऑपरेशन 6 अक्टूबर से शुरू हुआ और यह 29 दिसंबर तक चलेगी।

फिरोजपुर और पटना के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन (04678) फिरोजपुर से हर बुधवार को खुलेगी। इसकी शुरुआत 9 अक्टूबर से हुई। यह ट्रेन 13 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान यह 6 ट्रिप पूरी करेगी। जबकि 04677 पटना से प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर से हुई और 14 नवंबर तक इसका ऑपरेशन होगा।

दीवाली-छठ में बिहार और यूपी जाने के लिए ट्रेनों में भारी भीड़

बता दें कि हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। यूपी-बिहार के लोगों के लिए यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होता है। इस दौरान स्थिति ऐसी हो जाती है कि दो-तीन महीने पहले से ही अधिकांश ट्रेन की टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण यात्रा करना अक्सर मुश्किल हो जाता है।

Read More: Train Ticket Booking New Rules: बदल गया ट्रेन में टिकट रिजर्वेशन का नियम, अब 4 नहीं 2 महीना पहले होगी सीट बुकिंग

कब है दीपावली और छठ पूजा?

5 दिनों की दीपावली का त्योहार 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 29 अक्टूबर को धनतेरस और प्रदोष व्रत है। 30 अक्टूबर को छोटी दीपावली मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर को बड़ी दीपावली है। 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। 2 नवंबर को भाई दूज है। 5 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होगी। पहले दिन नहाय-खाय होगा। 6 नवंबर को खरना है। 7 नवंबर को डूबते हुए सूरज भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिने जाने के साथ ही छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button