काम की बात

BBC Documentary: विवादीत डाक्यूमेंट्री पर मचा बवाल, JNU कैंपस में हुई पत्थरबाजी

BBC Documentary: JNU प्रशासन ने बंद की बिजली और इंटरनेट सेवा, छात्रों का फुटा गुस्सा


Highlight

. स्क्रीनिंग के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ के कार्यालय की बिजली और इंटरनेट का कनेक्शन बंद कर दिया।

. तिरुवनंतपुरम में एक लॉ कॉलेज ने मंगलवार को बीबीसी के प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री  प्रसारण किया।

. स्क्रीनिंग के विरोध में भाजपा यूथ विंग ने मोर्चा खोल दिया है।

BBC Documentary: पीएम मोदी पर बनी BBC की विवादीत डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन  स्क्रीनिंग को लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में जबर्दस्त हंगामा हो गया। JNU छात्र संघ बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग नहीं कर पाया है। छात्रों का आरोप है कि स्क्रीनिंग के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ के कार्यालय का बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया।

JNUSU कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए छात्रों ने दावा किया कि जब वे इसे अपने फोन पर देख रहे थे तो उन पर पत्थर फेंके गए। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना की सूचना से इनकार कर रही है। छात्रों के आरोपों और दावों पर JNU प्रशासन की ओर से भी तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। छात्र संघ ने कार्यक्रम के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली थी।

Read More- BBC Documentary: इस यूनिवर्सिटी में दिखाई मोदी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, क्या ऐसा और यूनिवर्सिटी करेगी?

डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रात 9 बजे शुरू होने वाली थी।  छात्रों ने प्रशासन की अस्वीकृति के बावजूद इसे आगे बढ़ाने की योजना बनाई थी। जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी थी। साथ ही कहा था कि डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि छात्रों ने जोर देकर कहा था कि स्क्रीनिंग से विश्वविद्यालय के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होगा और न ही इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा।

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए जेएनयू छात्र संघ कार्यालय में मंगलवार को एकत्र हुए कई छात्रों ने दावा किया कि इस स्क्रीनिंग को रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिजली और इंटरनेट काट दिया। उन्होंने कहा कि, “हमारे पास लैपटॉप हैं। वाई-फाई इत्यादि को काट दिया है। हम आज ही ये डाक्यूमेंट्री देखेंगे, QR कोड बाटेंगे।  वो एक स्क्रीन को बंद करेंगे तो हम लाखों स्क्रीन खोलेंगे। डॉक्यूमेंट्री के लिंक को जेएनयूएसयू कार्यालय में उपस्थित छात्रों के साथ सामूहिक रूप से शेयर किया जाएगा।

आपको बता दें केरल के तिरुवनंतपुरम में एक लॉ कॉलेज ने मंगलवार को बीबीसी के प्रतिबंधित  डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” का प्रसारण किया। राज्य के अन्य कॉलेज परिसरों में भी डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

Read more- BBC Documentary: पीएम मोदी पर बने विवादित डॉक्यूमेंट्री पर मचा बवाल, कड़ी जांच की मांग

केरल के कुछ कॉलेजों में भी स्क्रीन को लेकर बवाल हुआ है। स्क्रीनिंग के विरोध में भाजपा यूथ विंग ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सत्तारूढ़ माकपा की यूथ विंग डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI)ने स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। वहीं केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगंड बताया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button