काम की बात

Mike Pompeo book: जानें किस वजह से टला था भारत-पाक परमाणु युद्ध

Mike Pompeo book: बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कर रहा था, भारत पर परमाणु हमले की तैयारी


Highlight

. 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमले    की तैयारी कर रहा था।

.  मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के पास 100-120 परमाणु हथियार हैं। तो वहीं भारत के पास 90-110 परमाणु  हथियार हैं।

.  माइक पोंपेयो 27-28 फरवरी को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए हनोई में थे।

Mike Pompeo book: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के मुताबिक 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था। लेकिन अमेरिका ने इसे रोक दिया। फरवरी 2019 में जब भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में बमबारी की थी। तब दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव युद्ध के कगार पर पहुंच गया था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के कहा मेरे दखल देने पर ही दोनों देश युद्ध करने से रूकें।

read more- Republic Day 2023:- ऐसे बनेगा ये गणंतत्र दिवस भारत के लिए ऐतिहासिक

बीते मंगलवार को लॉन्च की गई अपनी नई किताब ‘नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव’  में पोम्पिओ ने कहा कि यह घटना तब हुई। जब वह 27-28 फरवरी को अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन के लिए हनोई में थे। इसके बाद उनकी टीम ने इस संकट को टालने के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ रात भर काम किया था।

Read more- Republic Day 2023 : 74वां गणतंत्र दिवस है ख़ास, इस साल महिला सशक्तिकरण का दिखेगा दम

आपको बताए 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था। इस बात का दावा अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी एक किताब में किया है।

पोम्पिओ के दावों पर विदेश मंत्रालय की तरफ से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर तबाह कर दिया था।

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री  ने अपनी किताब ‘नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव’ में लिखा- मुझे नहीं लगता कि दुनिया जानती भी है कि नहीं कि फरवरी 2019 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई परमाणु हमले के कितनी करीब आ गई थी। सच तो यह है कि मुझे भी इसका सही जवाब नहीं पता, लेकिन मैं बस इतना जानता हूं कि दोनों देश न्यूक्लियर अटैक के काफी करीब थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें पाकिस्तान  के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने  की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के पास 100-120 परमाणु हथियार हैं। तो वहीं भारत के पास 90-110 परमाणु हथियार हैं। आपको बताए फिर भी भारत पाकिस्तान से अधिक शक्तिशाली है। भारत का रक्षा बजट  पाकिस्तान से बहुत ज्यादा है।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF जवानों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसी का जवाब देते हुए इंडियन एयरफोर्स ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे बाले कश्मीर के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसमें जैश के ठिकानों पर बम बरसाए गए। जिसमें करीब 300 आतंकी मारे गए थे। इस दौरान पाकिस्तानियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले में एक भारतीय विमान को मार गिराया था और एक भारतीय पायलट को बंदी बना लिया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button