बॉलीवुड

सिंगर दलेर मेहंदी  – क्या किया करते थे मानव तस्करी

सिंगर दलेर मेहंदी क्यों छाए हुए थे सुर्ख़ियों में


सुपरहिट पंजाबी गानों के बादशाह और अपनी दमदार आवाज से पॉप गानों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले दलेर मेहंदी (daler mehandi) 2 साल के लिए जेल जा चुके हैं और उन्हें मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार भी किया जा चूका हैं। हाल ही में 2019 में बीजेपी में शामिल होने के बाद से वो सुर्ख़ियों में छाए हुए थे। वो मानव तस्करी के अलावा, राजनीति की वजह से भी चर्चा का विषय बन गए थे।

मानव तस्करी के मामले में क्या हुआ था ?

कुछ साल पहले दलेर मेहंदी (Daler mehandi) को मानव तस्करी (human trafficking) के मामले में गंभीर आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था।  पंजाब के पटियाला कोर्ट में केस चलने पर उन्हें दोषी करार कर दिया गया था। कुछ समय तक वो हिरासत में भी रहें थे। लगभग 15 सालों तक चलने वाले इस कई में दलेर मेहंदी को दोषी पाया गया और उन्हें 2 साल की कैद की सजा सुनाई गयी थी। सूत्रों के अनुसार, दलेर मेहंदी अमेरिका में एक शो के दौरान मानव तस्करी करते हुए पकडे गये थे। इस केस में दलेर के भाई शमशेर सिंह (Shamsher singh) पर भी मानव तस्करी का आरोप लगा था।

बीजेपी पार्टी की मेम्बरशिप क्यों ली।

इसी साल बीजेपी पार्टी में शामिल होने के बाद से यह माना जा रहा है कि भाजपा अपने कैंडिडेट दलेर मेहंदी को पंजाब की किसी सीट से मैदान में उतार सकती है। दिल्ली में भाजपा ने एक कार्यक्रम के दौरान दलेर जी को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलवाई और इस पार्टी में सभी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, श्याम जाजू, केंद्रीयमंत्र हर्षवर्धन और उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस भी मौजूद थे।

Read More:- हैप्पीनेस क्लास से कैसे बदली दिल्ली सरकार ने स्कूलों की रूपरेखा?

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button