भारत

रांची में फहराया विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा!

हाल ही में रक्षा मंत्री ‘मनोहर पर्रिकर’ ने रांची में पहाड़ी मंदिर के पास देश के सबसे ऊंचे खंभे पर सबसे ऊंचे और विशाल तिरंगे झंडे को फहराया है। पर्रिकर ने कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर देश के सबसे लंबे, सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण करके मैं गर्वित महसूस कर रहा हूं।”

झंडा 66 फुट लंबा और 99 फुट चौड़ा है। जिसे 293 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है। कल तक फरीदाबाद में 250 फुट ऊंचे खंभे पर लहरा रहा 96 फुट गुणा 64 फुट परिमाप वाला झंडा देश का सबसे विशाल और लंबा तिरंगा झंडा था। जिसे पिछले साल फहराया गया था।

highest india flag

समारोह में लगभग 15 हजार लोग शामिल हुए। इनमें करीब 10,000 बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। समारोह में शामिल होनेवालों के लिए प्रशासन ने तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और  मुख्यमंत्री, साथ ही उनके कैबिनेट के लोग और कुछ अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button