भारत

Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, राजधानी में आज भी हो सकती है बूंदाबांदी

देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं दिल्ली सहित उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। IMD के अनुसार राजधानी में मानसून की दस्तक सप्ताह के अंत यानी (28 से 30 जून के मध्य) तक हो जाने के आसार हैं।

Weather Update: अगले 24 घटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने येलो अलर्ट किया है जारी


Weather Update: दिल्ली वालों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, उमस ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज भी हो सकती है हल्की बारिश

आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही जारी है। इससे कई इलाकों में रोज बूंदाबांदी भी हो जा रही है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दिया है जिसके आने के बाद दिल्ली में हर दिन बारिश होगी। इससे गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।इसी क्रम में मौसम विभाग विभाग ने एक जुलाई तक हर रोज हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। सप्ताह भर के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में भी तेजी से कमी आएगी और यह 35 एवं 22 डिग्री तक पहुंच जाने के आसार जताए जा रहे हैं।

येलो अलर्ट किया गया है जारी

बुधवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान हैं। साथ ही बिजली भी कड़क सकती है, तेज झोंकेदार हवा भी चलना संभव है। तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से गरज चमक के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली चमकने के दौरान ये बरतें सावधानियां

बिजली चमकने के दौरान बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग बिल्कुल नहीं करें।

खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें, बरामदे और छत से दूर रहें। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए।

बिजली चमकते समय पेड़ के नीचे खड़े न हों। ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय नहीं लेना चाहिए।

सामूहिक रूप से भी कहीं भी खड़े नहीं होना चाहिए।

सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। खुली छत वाले वाहन की सवारी करने से बचें।

उत्तर प्रदेश में लोगों को बारिश से मिली राहत

यूपी में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। गोरखपुर सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का बुधवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

Read More: Hindi News Today: आज सुबह 11 बजे होंगे लोकसभा स्पीकर को लेकर मतदान, एस.जयशंकर ने चीनी राजदूत शू फिहोंग से की मुलाकात

अगले 24 घटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button