भारत

रामलला के दर्शन कैसे करें? जानिए प्राण प्रतिष्ठा का क्या है मुहूर्त? :Ram Mandir Entry Pass

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए बहुत से श्रद्धालू तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए होने वाली आरती में शामिल होना चाहते हैं तो यहां इसके लिए ऑनलाइन एंट्री पास बुक करने का तरीका बताया गया है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Ram Mandir Entry Pass: जानिए आरती का क्या है समय? एंट्री पास लेने के ध्यान रखें ये चीजें


Ram Mandir Entry Pass: रामनगरी अयोध्या समेत पूरा देश राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के इंतजार में है। 22 जनवरी की दोपहर नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन देशभर से अध्यात्म, सिनेमा, खेल, विज्ञान और सियासत से जुड़ी लोग कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इससे पहले पवित्र नगरी को भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले सड़क और यहां पड़ने वाले चौराहों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आम जनता के लिए भगवान के दरबार 23 जनवरी से खुलेंगे।
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। 7 दिनों के तक चलने वाला यह कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए आप ऑनलाइन पास बुक कर सकते हैं। यहां हम एंट्री पास लेने का ऑनलाइन तरीका बताने वाले हैं।

मंदिर परिसर में कैसे मिलेगा प्रवेश?

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों को सुबह 11 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। प्रवेश के लिए आगंतुकों को आमंत्रण पत्र और आधार कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने फिलहाल कोई ड्रेस कोड नहीं तय किया है। इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्रसाद को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त क्या है?

22 जनवरी को भगवान राम नए राम मंदिर में विराजमान होंगे। काशी के वैदिक विद्वान प्राण-प्रतिष्ठा समारोह करेंगे। सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी और दोपहर में दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे के बीच भगवान राम को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे, अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।

आरती का समय क्या है?

रामलला के अभिषेक समारोह 22 जनवरी से पहले ही राम जन्मभूमि मंदिर में ‘आरती’ पास लेने के लिए बुकिंग से शुरू हो चुकी है। दिन में तीन बार (सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे) भगवान राम की आरती की जाएगी। आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट द्वारा बनाए गए पास की आवश्यकता होती है, जिसके लिए आपको आईडी प्रूफ देना होगा।

एंट्री पास लेने के ध्यान रखें ये चीजें

1. आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को अपनी पहचान के तौर कोई भी सरकारी दस्तावेज अपने साथ हार्ड कॉपी में रखना अनिवार्य होगा।

2. अगर आप एक बार एंट्री पास बुक करने के बाद उसे डिलीट कर देते हैं, तो वह स्लॉट दूसरे श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा और दोबारा आपको उसी प्रोसेस से एंट्री पास बुक करना होगा।

3. ऑनलाइन एंट्री पास बुक करने वालों को आरती के समय काउंटर से पास रिसीव करनी होगा।

Read More: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या नगरी किसने बसायी थी ? क्या है इसका इतिहास आइए जानते हैं

एंट्री पास बुक करने का तरीका

1. सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि की आधिकारिक साइट पर online.srjbtkshetra.org/ पर जाना होगा।

2. वेबसाइट के मेन पेज पर कई सेक्शन दिखाई देंगे। जिनमें डोनेशन, आरती,दर्शन और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री का विकल्प दिखाई देगा।

3. यहां आपको आरती वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।

4. इसके बाद आरती के लिए तारीख सेलेक्ट कर लेनी है और आरती का समय अपने हिसाब से चुन लेना है।

5. ध्यान रखना है कि एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति राम मंदिर आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एंट्री पास बुक कर सकता है।

6. यहां आपके सामने अपनी डिटेल सारी डिटेल भरने के कॉलम दिखेंगे, जिनमें नाम,राज्य,जिला और अन्य चीजें फिल करनी होंगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button